2 दिसंबर 2025 को कौन सा व्रत है
2 December Ko Kya Hai: आज 2 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है। वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 3 बजकर 57 मिनट से आरंभ होगी। इस कारण आज सुबह मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण करने के लिए द्वादशी तिथि भी है।
इसके साथ ही प्रदोष काल के दौरान त्रयोदशी तिथि होने का कारण आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज का दिन मंगलवार होने के कारण इसको भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, जो जीवन की हर परेशानी को दूर करने और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। प्रदोष काल में पूजा करने से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है।
त्रयोदशी तिथि 2 दिसंबर दोपहर 3:57 बजे से शुरू होकर 3 दिसंबर दोपहर 12:25 बजे तक चलेगी। इसलिए व्रत आज ही रखें।प्रदोष काल (पूजा का मुख्य समय): शाम 5:24 बजे से रात 8:07 बजे तक रहेगा। सूर्योदय: सुबह 6:56 बजे और सूर्यास्त: शाम 5:36 बजे के आसपास होगा।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ कपड़े पहनें और सूर्य को जल अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल को साफ करें, चौकी बिछाएं और उस पर शिव-पार्वती, नंदी तथा गणेश जी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और गन्ने का रस, पंचामृत से अभिषेक करें।
बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र, सफेद फूल और अक्षत चढ़ाएं। देसी घी का दीपक और अगरबत्ती जलाएं। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा, रुद्राष्टक और प्रदोष कथा का पाठ करें या सनुें। अंत में आरती करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।