कुकीज किसको नहीं पसंद, हर उम्र हर तबके के लोगों को कुकीज पसंद ही होता है। हालांकि बस उसका टेस्ट अच्छा हो। बाजार के कुकीज की शुद्धता पर हमेशा से एक सवालिया निशान लगा रहता है इसीलिए डॉक्टर भी बाहर की कुकीज खाने से मना करते हैं। लेकिन अगर हम घर पर ही बहुत ही आसान तरीके से टेस्टी क्रंची कुकीज बना ले तो कितना अच्छा होगा।
आइए जानते हैं कुकीज बनाने की पूरी रेसिपी, उसके लिए सबसे पहले आपको ठीक 55 ग्राम बटर चाहिए उसके बाद उसमें कंडेंस्ड मिल्क यानी दूध का पाउडर मिला लेना है और उसमें छोटी इलायची का पाउडर या उसके दाने डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर उसे दो घंटे के लिए फ्रीजर में रख देना है जिससे कि डो थोड़ा सेट हो जाए। उसके बाद इसे फ्रिज से बाहर निकाल कर कुकीज की शेप में बना लें और ऊपर से पिस्ता बादाम या काजू लगा कर अपने अवन में 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए रख दें। क्रंची टेस्टी कुकीज तैयार हैं।