कर्क
JUN 22 - JUL 22
कर्क आज का राशिफल
Sunday, January 29, 2023
गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करनेवालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने कीसंभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के आप हकदार बनेंगे। गृह-सुशोभन में आप रुचि लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।
कर्क के बारे में
यह राशि चक्र की चौथी राशि है। 22 जून से 22 जुलाई के बीच जन्मे जातक इस राशि के माने जाते हैं। यह राशि सबसे बड़े ज्योतिषीय रहस्यों में से एक है। इस राशि का फीलिंग्स से गहरा संबंध होता है। ऐसे जातक प्यार और स्नेह की इच्छाओं से प्रेरित होते हैं। कर्क राशि के लोग बेहद केयरिंग और मातृसत्तात्मक होते हैं। वे अपने नाजुक दिल के कारण कई बार रोते भी हैं। वे अपने क्लोज पर्सन के साथ लंबा समय बिता सकते हैं। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। वे कभी-कभी लगातार असमंजस में भी रहते हैं। वे मजाकिया किस्म के होते हैं। उन्हें चुटकुलों का खूब शौक होता है। उनमें और भी कई सीक्रेट गुण होते हैं।
राशिफल
साप्ताहिक कर्क राशिफल
Sunday, January 29, 2023
यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतरीन साबित होने जा रहा है। हालांकि, विवाहितों के अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानी महसूस होगी। ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा, इसलिए पूरी सावधानी बरतें। कोई भी बात वाद-विवाद तक न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। वैसे लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अभी आप काफी रोमांटिक होंगे। एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी रहेगा, जिससे रिश्ते में खुशी आएगी। उसके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। आपकी इनकम में भी तेजी देखने को मिलेगी और आप मजबूत स्थिति में आ जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देने और मन से काम करने की जरूरत होगी। ऐसा करने से ही आपको काम में सफलता मिल पाएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कुछ बड़े और मजबूत लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। उनके साथ हाथ मिलाकर भविष्य में आप अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे। किसी बड़ी कंपनी से टाई अप होने की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों की बात करें तो पढ़ाई में उनका मन लगेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका मन भी पढ़ाई की ओर अग्रसर होगा। सफलता प्राप्त करने लिए विद्यार्थियों को मन लगाकर मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती है। किसी भी समस्या को नजरंदाज न करें और तत्काल उपचार कराएं। यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है।
कर्क के बारे में
यह राशि चक्र की चौथी राशि है। 22 जून से 22 जुलाई के बीच जन्मे जातक इस राशि के माने जाते हैं। यह राशि सबसे बड़े ज्योतिषीय रहस्यों में से एक है। इस राशि का फीलिंग्स से गहरा संबंध होता है। ऐसे जातक प्यार और स्नेह की इच्छाओं से प्रेरित होते हैं। कर्क राशि के लोग बेहद केयरिंग और मातृसत्तात्मक होते हैं। वे अपने नाजुक दिल के कारण कई बार रोते भी हैं। वे अपने क्लोज पर्सन के साथ लंबा समय बिता सकते हैं। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। वे कभी-कभी लगातार असमंजस में भी रहते हैं। वे मजाकिया किस्म के होते हैं। उन्हें चुटकुलों का खूब शौक होता है। उनमें और भी कई सीक्रेट गुण होते हैं।
राशिफल
मासिक कर्क राशिफल
Sunday, January 29, 2023
यह महीना आपकी राशि के लोगों के लिए अच्छी स्थिति लेकर आएगा। विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम और आकर्षण का अहसास होगा। हालांकि, किन्हीं कारणों से आप और आपके जीवनसाथी के बीच अलगाव हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप काफी अधीरता दिखाएंगे और बहुत जल्दी उनसे अपने दिल की सारी बात कहना चाहेंगे, ताकि उनके निकट आ सकें, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में परेशानी हो सकती है। आपको अपने प्रिय से कोई लाभ होगा। भाग्य की प्रबलता के चलते आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। तीर्थ स्थानों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपके मन में सुविचार आएंगे और आप अच्छे निर्णय लेकर अपने जीवन में सफलता अर्जित करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से नौकरी में अच्छी स्थिति प्राप्त करेंगे, लेकिन किसी के विरुद्ध षड्यंत्र न करें, अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। अभी ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, ऐसे में मेहनत करने से आपको जबरदस्त लाभ होगा और आपका बिजनेस ग्रो करेगा। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उनका पढ़ाई में मन लगेगा। पढ़ाई में अच्छे मार्क्स आने से उन्हें अपना कॉन्फिडेंस बढ़ता हुआ महसूस होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। कोई बड़ी समस्या भी नहीं दिखती, लेकिन मौसमी समस्याएं हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। यात्रा के लिए इस महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह अच्छा है।