Weekly Horoscope 
Saptahik Rashifal 23 December to 29 December - इस सप्ताह मकर तथा वृष राशि के लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मिथुन के लोग व्यवसाय में उन्नति करेंगे। कर्क तथा सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मकर के लोग हेल्थ के प्रति सचेत रहेंगे। कुम्भ के जातक भी सफल रहेंगे। सूर्य का गोचर अभी धनु में ही है। वृश्चिक राशि के लोग रियल स्टेट में निवेश करें। आइये अब जानते हैं विस्तृत राशिफल-
साप्ताहिक राशिफल 30 दिसंबर 2019 से 4 जनवरी 2020
- मेष राशिफल - किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा।विदेश जाने की योजना बनाएंगे। मानसिक चिंता से परेशान हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है।गरीबों में कम्बल वितरण करें।श्री हनुमान मंदिर जाएं।
- वृष राशिफल- आई टी और मार्केटिंग फील्ड के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं ।संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा।नीला रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट होगा। गाय को केला खिलाएं।
- मिथुन राशिफल- विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है।
- कर्क राशिफल- छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मेडिकल और वकालत करने वाले जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। इस राशि के लोग राजनीति में बहुत सफल होते हैं। लव लाइफ थोड़ी खराब रहेगी। श्री विष्णु उपासना करें।पीला रंग शुभ है। गरीबों में कम्बल का दान फलीभूत होगा।
- सिंह राशिफल- जाँब में प्रगति का समय है।बैंकिंग और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी।आपका रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को प्यार से भर देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।नारंगी रंग शुभ है। बी पी के रोगी सावधानी बरतें। प्रातः भगवान सूर्य को प्रणाम करें। शिव मंदिर जाएं।
- कन्या राशिफल- शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।आई टी और मीडिया फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी।नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।
- तुला राशिफल-आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आई टी ,मीडिया और मार्केटिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने बास का मन मोह लेंगे। फ़िल्म और मनोरंजन फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से शुक्र प्रसन्न होते हैं।
- वृश्चिक राशिफल - किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आएंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी और भूरा आपका शुभ रंग है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें।श्री हनुमान जी के मंदिर जाएं। रियल स्टेट में निवेश करें।
- धनु राशिफल- वित्तीय कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। उदर विकार से परेशानी हो सकती है।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
- 10 मकर राशिफल- अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें ।आई टी और मीडिया के लोगों को बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा।प्रेम में असत्य मत बोलें।सफेद और नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को काला कम्बल दान करें।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। श्री हनुमान मंदिर जाना शुभ है।
- कुंभ राशिफल-तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र सफल रहेंगे।धन की प्राप्ति होगी । पत्रकारिता और फ़िल्म फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नीला आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
- मीन राशिफल - व्यवसाय में अपने टारगेट को पूरा करेंगे। जाँब में संघर्ष करना होगा।जाँब में कोई भी असावधानी मत बरतें। मधुमेह से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।पीला रंग शुभ है।
Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Timesnowhindi.com.