साप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते सूर्य बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा 

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 13 जनवरी-19 जनवरी : 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Rashifal Saptahik
Rashifal Saptahik   |  तस्वीर साभार: Getty Images

Saptahik Rashifal 13 January to 19 January - इस सप्ताह एक बड़ा परिवर्तन सूर्य का मकर राशि में गोचर है। इस सप्ताह मेष व तुला के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व कुम्भ के छात्र प्रतियोगी एग्जाम में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल 13 जनवरी से 19 जनवरी

  1. मेष- आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय में सकारात्मक पहल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।जाँब में सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। गेहूं दान करें।
  2. वृष- आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत हैं।इस सप्ताह आपके ज्ञान को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। गरीब जनों में कम्बल का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।
  3.  मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।हरा रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।
  4. कर्क- यह सप्ताह आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति का है।धन का निवेश रियल स्टेट में करें। मीन या धनु राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी।
  5. सिंह- जो जातक राजनीति से संबंधित हैं वो इस सप्ताह सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में उन्नति होगी।स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। पीला रंग शुभ है।
  6. कन्या- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।कोई नया कार्य आरंभ होगा।इस सप्ताह किसी तुला या वृष राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
  7.  तुला- आर्थिक विकास होगा। इस सप्ताह आप अपनी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रो को गरीबों में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।
  8. वृश्चिक- आपकी सफलता ही पहचान है।इस सप्ताह आप जाँब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा।व्यवसाय में संघर्ष है।पीला रंग शुभ है।
  9. धनु- स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।आपके मित्रों की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य इस सप्ताह पूर्णता की तरफ जाएगा।धन का व्यय होगा। नारंगी रंग शुभ है।
  10. मकर- राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।व्यवसाय में संघर्ष दिखा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
  11. कुम्भ- आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं ।धन की प्राप्ति होगी।
  12. मीन- आप नए कार्यों को हाथ में लेंगे।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।सुखद यात्रा होगी।छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।गरीबों में कम्बल व खिचड़ी  वितरण करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर