आज का राशिफल 10 August 2020: मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति नहीं करें लापरवाही, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 10 August 2020: कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 10 August, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 10 August, 2020 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा मेष राशि में है
  • आज अश्वनी नक्षत्र है।
  • मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में लाभ प्रदान करेगा।

आज का राशिफल 10 अगस्त: आज चन्द्रमा मेष राशि में है तथा अश्वनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। 

पढ़ें 10 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में लाभ प्रदान करेगा। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में लाभान्वित होंगे।पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज संतान के विवाह सम्बन्धी  कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। राहु व बुध इसी राशि में हैं। चन्द्र व शुक्र व्यवसाय में लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है।आज आपका वाणी का प्रभाव बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन हो सकता है।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।आज का दिन कुछ पुराने रूके कार्यों के पूर्ण होने का है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा लाभ दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। ससुराल में लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन यदि आप शुगर के पेशेंट हैं तो सावधानी बरतें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा। धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। लाल फल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है।आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कार्यों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। नीला रंग शुभ है। आज राजनीतिज्ञ विवादों से दूर रहें। गणेश जी की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन बहुत ही मंगलमय है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करने का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।आज पारिवारिक विवाद हो सकता है। पीला रंग शुभ है।व्यवसाय से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर