आज का राशिफल, 06 अगस्त 2020: स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें मिथुन राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 06 अगस्त 2020: धनु राशि के लोग हनुमानबाहुक का पाठ करें। कन्या राशि के लोगों को रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचें मिथुन राशि वाले। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

राशिफल Aaj ka rashifal 06 August, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 06 August, 2020 
मुख्य बातें
  • चावल का दान करें कर्क राशि के लोग।
  • धनु राशि के लोग करें हनुमानबाहुक का पाठ। 
  • मानसिक तनाव से बचें मकर राशि के लोग।

आज का राशिफल 06 अगस्त: आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुंभ राशि में है। शतभिषा नक्षत्र है। शुक्र अब मिथुन में आ चुके हैं। सूर्य कर्क में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर के अनुरूप आज सिंह व मीन राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन राशि के छात्र अपने अध्ययन की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। तुला राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 06 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज गृह निर्माण से संबंधित कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। गाय को केला खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब में  किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। व्यवसाय को लेकर आज थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उन्नति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पीला रंग शुभ है। बड़े भाई  के सहयोग से कार्य बनेगा। चावल का दान करें। छात्र लाभन्वित होंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर आज छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके कार्य बनेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज स्थिति प्रज्ञता रखें। रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। आज किसी सरकारी कार्य में मित्रों का सहयोग प्राप्त होना चाहिए। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज घर पर ही किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। व्यवसाय में सफलता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का गोचर जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: मानसिक तनाव से बचें। आप रिश्तों को सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। किसी से विवाद से बचने का प्रयास करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन व सफलता का दिन है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। नीला रंग शुभ है। गृह निर्माण से संबंधित कार्य होंगे। अन्न का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: धार्मिक कार्यों से मन हर्षित रहेगा। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को शिक्षा में लाभ देगा। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर