January 2020 Monthly horoscope 
January 2020 Monthly horoscope: इस माह मेष राशि के जीवन में धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। वहीं मिथुन जातक के जीवन में प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। वृश्चिक राशि के जातक बहुत दिनों से लंबित कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। आइये अब जानते हैं विस्तृत राशिफल-
पढ़ें जनवरी का मासिक राशिफल
- मेष- धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता मिलेगी। आई टी और एम बी ए फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है।
- वृष- सफलता से मन हर्षित रहेगा। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला और हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट होगा। गाय को केला खिलाएं।
- मिथुन- धन के अनायास व्यय होने की संभावना रहेगी। जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद और नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
- कर्क- आज का समय बहुत सफल रहेगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मेडिकल और वकालत करने वाले जातकों के लिए शुभ है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। चीनी का दान फलीभूत होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
- सिंह- जॉब में प्रगति का समय है। लेखन तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लाल और पीला रंग शुभ है। बी पी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। श्री शिव जी जी का ध्यान करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
- कन्या- धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे।नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। शारीरिक कष्ट होगा। किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल का दान करें।
- तुला- आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है।स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। यूरिन प्राब्लम आ सकती है।गो माता को गुड़ खिलाएं।
- वृश्चिक - बहुत दिनों से लंबित कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।जॉब में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लाल रंग उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
- धनु- इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। पीला और सफेद रंग शुभ है। मधुमेह और बी पी से परेशानी रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। बहते जल में तिल का दान करें।
- मकर- मैनजमेंट ,आई टी और मीडिया के लोगों को बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगाा। हरा रंग शुभ है । वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह होगा। उड़द का दान करें। माता काली मंदिर में कपूर जलाएं।
- कुंभ- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। नीला और श्वेत आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।
- मीन- आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। पिता और गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Timesnowhindi.com.