आज का राशिफल 20 सितंबर 2020: कुंभ व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत, जानें आपना राशिफल

आज का राशिफल, 20 सितंबर 2020: सिंह व मीन राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

आज का राशिफल Today rashifal 20 September, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 20 September, 2020 
मुख्य बातें
  • सूर्य अभी कन्या राशि में है।
  • आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र है व चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष तथा कन्या राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।

आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मीन राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। कर्क व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 20 सितंबर का राशिफल
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का है। छात्रों के लिए उन्नति का समय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। उदर विकार हो सकता है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में  नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साहित रहेंगे।लाल रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।आय प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता के आशीर्वाद से मन हर्षित रहेगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा का गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ है।किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद ही फलीभूत होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलताओं भरा है। व्यवसाय में प्रगति है। किसी सिंह या मीन राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अन्न का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन गृह निर्माण सम्बन्धित  कार्य के प्रारंभ का है। व्यवसाय में सफलता का समय है। हरा व नीला रंग शुभ है।शुक्र व चन्द्रमा का गोचर आज बहुत कार्य करेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। मंगल व चन्द्रमा आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। अन्न का दान करें। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।आज क्रोध में आकर कोई विवाद मत करें।सिंह व धनु राशि का व्यक्ति आपकी सहायता करेगा। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज घर से सम्बंधित कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है।मेष राशि के मित्र की सहायता लें। नीला रंग शुभ है। कुछ नवीनतम कार्यं आरम्भ करने के संकेत हैं।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन शनि से संबंधित कैरियर के जातकों की सफलता का है। धन का व्यय होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी धार्मिक अनुष्ठान के आरम्भ करने की संभावना है। हेल्थ में प्राब्लम आ सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।नीला रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर