Aaj ka Rashifal 20 February: इन 5 राशि के लोगों के बिजनेस के लिए अच्छा है आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 20 फरवरी: आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें वृष राशि के लोग। अच्छी रहेगी कन्या राशि के लोगों की सेहत। अन्य राशि के जातक देखें अपना आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 February
Aaj Ka Rashifal 20 February 

आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व मीन के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन ऑफिस में पेंडिंग पुराने कार्यों को निपटाने का है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष रहेगा। आज कार्यस्थल पर कोई भी अनुशासनहीनता परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको आज लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। नए बिजनेस की योजना बनेगी। नीला रंग शुभ है। कुम्भ व मकर राशि से  लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नए पार्टनर का प्रवेश हो सकता है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज छात्र अपने उद्देश्यों को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है। आज कार्यस्थल पर विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गणेश जी का दर्शन करें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आज किसी विशेष गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सिंह व धनु राशि का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: जॉब में प्रमोशन से खुश रहेंगे। राजनीति में धनु व मीन राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य सुख की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज आईटी व मैनेजमेंट सेक्टर के लोग सफल रहेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता में छात्र कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब को लेकर किसी निर्णय तक पहुंचने में असमंजस में रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। मिथुन व तुला राशि आज के लिए लाभप्रद है। गाय की गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। व्यवसाय में अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट को विस्तार देंगे। नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। किसी मित्र से तनाव सम्भव है। गेहूं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चंद्र गोचर शिक्षा में सफलता देगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। कार्यों की अधिकता के कारण तनाव से बचें। पीला रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गरीबों को भोजन कराएं।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: आज आईटी व मैनेजमेंट सेक्टर से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। कन्या राशि का सहयोग लें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: राजनीति से सम्बद्ध जातकों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कन्या व तुला राशि से लाभ मिल सकता है। विहंगों को दाना पानी दें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। अपना विचार सकारात्मक रखें। छात्र अपने आत्मबल को बनाये रखें। योग व ध्यान का सहारा लें। लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर