राशिफल,17 July 2020: कुंभ राशि वालों को हो सकता है तनाव, विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें इस राशि वाले

राशिफल, 17 July 2020: सुंदरकांड का पाठ करें मीन राशि के जातक। सिंह राशि वालों के व्यवसाय में लाभ रहेगा। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 17 July, 2020
राशिफल Aaj ka rashifal 17 July, 2020 
मुख्य बातें
  • शिव जी की पूजा करते कन्या राशि के लोग।
  • श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें सिंह राशि वाले जातक।
  • गाय को गुड़ खिलाएं मकर राशि के वाले।

आज का राशिफल 17 जुलाई: आज कन्या व वृश्चिक राशि के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के लोग व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 17 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है। सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में उन्नति की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। शुक्र व बुध तथा आज का चन्द्र गोचर धन का व्यय अच्छे कार्यों में करा सकता है। नीला रंग शुभ है। जॉब तथा व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। आज वाहन क्रय करने का भी संयोग बन सकता है। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव रहेगा। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का ग्रह गोचर आपके अनुकूल हैं। स्वास्थ्य में बुध जनित रोग स्किन विकार से कष्ट संभव है। नीला रंग शुभ है। शिव जी की पूजा करते रहें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज किसी रिश्ते को लेकर मानसिक कष्ट संभव है। आर्थिक उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज बहुत दिनों से चले आ रहे किसी रुके कार्य की प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। आज किसी रिश्ते को लेकर विवादों से दूर रहें। गाय को गुड़ खिलाएं। वाहन क्रय करने का संयोग बन सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। कोई धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज मन धार्मिक रहेगा। चन्द्रमा व गुरु प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आज जॉब को लेकर आपके उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर