राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025 : आज किस पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा? पढ़ें 20 नवम्बर 2025 का संपूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज का चंद्र गोचर तुला राशि में होने से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वृष और धनु के लिए दिन शुभ है, जबकि मकर और कर्क को सतर्क रहने की सलाह है। नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और लव लाइफ में अलग-अलग राशियों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जानें कौन से उपाय करने से बन जाएंगे सारे काम?

Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 19 नवंबर 2025

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025 : आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है। गुरुवार के दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। गुरु कर्क राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। आज का दिन धनु और वृष राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। मकर और कर्क राशि के लोग कुछ संघर्ष का सामना कर सकते हैं। वृष और कुम्भ राशि के राजनीतिज्ञों को सफलता मिलने के योग हैं। तुला और मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मेष, मकर, कुम्भ और तुला राशि वालों की लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। आइए जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल..

1. मेष

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। राजनीतिज्ञ सफलता प्राप्त करेंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से आनंद मिलेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के नौकरीपेशा लोग थोड़ी कठिनाई महसूस कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्या आ सकती है। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में कष्ट संभव है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

2. वृषभ

धन निवेश के अवसर मिलेंगे। मीडिया और आईटी क्षेत्र के जातकों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। स्वास्थ्य में कमजोरी संभव है। हरा रंग शुभ है।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

3. मिथुन

आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव संभव है लेकिन दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में बढ़ोतरी की संभावना है।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 70%

4. कर्क

विद्यार्थी सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आईटी और मार्केटिंग क्षेत्र के जातकों को सफलता मिलेगी। संतान की सफलता प्रसन्नता देगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

उपाय: शिव उपासना करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

5. सिंह

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। गरीबों को कंबल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी।

6. कन्या

धन खर्च अधिक हो सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र के जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा उपहार मन खुश कर देगा। लव लाइफ कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य परेशानी दे सकता है। हरा रंग शुभ है।

उपाय: सात अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

7. तुला

रुका हुआ कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेगा। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोग सफलता प्राप्त करेंगे। धन व्यय की अधिकता रहेगी। छात्र अपनी प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है।

उपाय: हनुमान जी का ध्यान करें और बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

8. वृश्चिक

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन व्यय संभव है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें। संतान की उपलब्धियाँ खुशी देंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीला रंग शुभ है।

उपाय: गेहूं का दान करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

9. धनु

व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। छात्र अपनी परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

उपाय: फल और अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

10. मकर

व्यापारिक निर्णय लेने में असमंजस होगा। नौकरी में मेहनत और लगन सफलता दिलाएगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। मीडिया और आईटी क्षेत्र के लोग अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में सत्य बोलना जरूरी है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

उपाय: कंबल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

11. कुंभ

धन लाभ संभव है। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। प्रशासनिक और वित्तीय सेवा क्षेत्र के लोग सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन लव लाइफ सुखद रहेगी। हरा रंग शुभ है।

उपाय: श्री विष्णु मंदिर में पीत वस्त्र दान करें और कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।

12. मीन

राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र के जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह प्रस्ताव रखने का उत्तम समय है। स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। लाल रंग शुभ है। गुरु और चंद्रमा का गोचर आपके पक्ष में रहेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चने की दाल व कंबल का दान करें।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article