Latest Punjabi song: पंजाबी गानों का क्रेज लोगों में खूब छाया हुआ है। इसी बीच पंजाबी सिंगर विक्की अपना एक और नया गाना लेकर आए हैं। विक्की पहले ही मोर सूट और स्लाड जैसे कई गाने गा चुके हैं। सिंगर विक्की का नया गाना 'माइंड गेम' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में विक्की को उनकी गर्लफ्रेंड चीट करती है, जिसके बाद विक्की काफी दुखी नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स कमाल के हैं, तो वहीं गाने का म्यूजिक भी बेहद शानदार है। बता दें इस खूबसूरत गाने को विक्की ने खुद ही गाया है और इस गाने के बोल करण औजला ने लिखे हैं जबकि गाने को म्यूजिक प्रूफ ने दिया है। इस गाने को खबर लिखने तक 1,603,102 व्यूज मिल चुके हैं।