Ammy Virk DJ Punjabi songs: मशहूर सिंगर और एक्टर एमी विर्क का एक गाना इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। कुछ महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में एमी विर्क और सोनम बाजवा के बीच के रोमांस को दिखाया गया है। सोनम बाजवा इसमे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये गाना है - वंग दा नाप जो डीजे पर भी छाया हुआ है और कई कपल्स इस पर परफॉर्म कर चुके हैं। इस गाने को खुद एमी विर्क ने गाया है और इसके बोल हरमनजीत ने लिखे हैं। गुरमीत सिंह ने इस गाने में म्यूजिक दिया है और इसको डायरेक्ट और कॉरियोग्राफ रिची व्योटन ने किया है। कुछ महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।