जब भी बात पंजाबी गाने की होती है तो सबसे पहले दिमाग में धूम-धड़ाका और पार्टी सॉन्ग आने लगते हैं। पंजाबी गानों की खासियत उनका जोशीला म्यूजिक होता है। यही वजह है कि अक्सर शादी-पार्टीज में डीजे पर पंजाबी गानों का दबदबा रहता है। हालांकि पंजाबी सिनेमा के ऐसे भी कई सॉन्ग हैं जिनका म्यूजिक लाइट है फिर भी दर्शकों को ये गाने खूब पसंद आए हैं। ऐसा ही एक पंजाबी गाना है लैम्बॉर्गिनी।
पंजाबी सॉन्ग लैम्बॉर्गिनी मोस्ट फेमस सॉन्ग में से एक है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाने को अब तक 28 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को यूट्यूब सिंगर द दूरबीन फीट रागिनी ने आवाज दी है। इसका निर्माण डॉमनिक पेरेरिया के द्वारा किया गया है साथ ही निर्देशन अंकुश कथूरिया ने किया है। लैम्बॉर्गिनी के बोल और इसका म्यूजिक दूरबीन बैंड के ओंकार और बाबा ने दिया है।
लैम्बॉर्गिनी गाना एक लाइट मूड वाला पार्टी सॉन्ग कहा जा सकता है। अब तक ये गाना यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड्स बना चुका है। 2018 में सॉन्ग रिलीज के बाद दिए एक इंटरव्यू में ओंकार और बाबा ने बताया था कि उन्होंने इसे 2013 में लिखा था। हालांकि तब ये पूरा ना होने की वजह से लॉन्च नहीं हुआ। बात में उन्होंने पिछले साल की इस गाने पर दोबारा काम किया और इसे लॉन्च किया। लैम्बॉर्गिनी गाने ने लॉन्च होते ही धूम मचा दी और दर्शकों को ये सॉन्ग खूब पसंद आया।
ओंकार ने बताया कि उन्होंने एक बार अपनी मां को पंजाबी का फोक सॉन्ग गाते हुए सुना था मुझे वो इतना पसंद आया कि मैंने इस धुन पर गाना तैयार करने का मन बना लिया। इस गाने को ना सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री तक खूब सराहना मिली। गाने को सिंगर द दूरबीन फीट रागिनी ने बड़े की बेहतरीन ढंग से गाया है। गाया इतना फेमस हुआ का द दूरबीन को अब लोग लैम्बॉर्गिनी गाने से ही पहचानते हैं।