​डोनट के बीच में छेद क्‍यों किया जाता है, बड़े-बड़े भुक्‍खड़ भी नहीं जानते, मगर आप जान लीजिए​

Why Donuts Have Hole in Middle: आजकल डोनट खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। कई लोग डोनट के शौकीन भी होते हैं। विदेशों से लेकर भारत तक में डोनट काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मगर क्‍या आपने गौर किया है कि, डोनट के बीच में एक छेद होता है..आखिर ऐसा क्‍यों है ? आज हम आपको इसी की एक वजह के बारे में बताएंगे।

आइए जानते हैं कि डोनट्स के बीच में छेद क्यों होता है
01 / 05

​आइए जानते हैं कि, डोनट्स के बीच में छेद क्‍यों होता है ?​

ये है वजह
02 / 05

​ये है वजह​

जब डोनट्स बिना छेद के बनाए जाते थे तब उनको फ्राई करने के बाद उनका बाहर का हिस्सा तो पक जाता था मगर अंदर का हिस्सा कच्चा रह जाता था। ऐसे में वे ठीक से नहीं बनते थे।

इन्होंने निकाला समाधान
03 / 05

​इन्‍होंने निकाला समाधान​

सबसे पहले इस समस्‍या को अमेरिका के एक जहाज के कप्तान हैनसेन ग्रेगरी ने देखा। उन्हें डोनट फ्राइड ठीक से नहीं पका हुआ मिलता था, इसलिए उन्होंने बीच से आटा निकालने का सुझाव दिया। इससे डोनट चारों ओर से अच्छे से पकने लगा और तभी से के बीच में छेद किया जाने लगा।

कब हुई शुरुआत
04 / 05

​कब हुई शुरुआत​

डोनट्स के बीच में छेद करने की शुरुआत 1847 में हुई। डोनट्स को फ्राइड केक के नाम से भी कई समय तक लोगों ने जाना। छेद करने के आइडिया के बाद से डोनट्स अंदर और बाहर से दोनों ही तरीकों से सही से पकता था।

इन चीजों का इस्तेमाल
05 / 05

​इन चीजों का इस्‍तेमाल​

यदि आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि, डोनट्स बनाने के लिए आटे के साथ-साथ पानी, दूध, अंडे, चीनी और तेल जैसे चीजों का यूज भी किया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited