जेब्रा के शरीर पर काली-सफेद धारियां क्यों होती हैं, 99% लोगों को नहीं पता होगा यह फैक्ट

जेब्रा की काली-सफेद धारियां हमेशा लोगों को हैरान करती हैं। पहली नजर में उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने ब्रश डुबोकर उस पर डिजाइन बना दिया हो। लेकिन असल में इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है।

जेब्रा के शरीर पर मौजूद काली-सफेद धारियां
01 / 07
Image Credit : IStock

जेब्रा के शरीर पर मौजूद काली-सफेद धारियां

जेब्रा तो हम सबने देखा है। इनके शरीर पर सफेद और काले रंग की धारियां होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि ये काले रंग की धारियां जेब्रा के शरीर पर क्यों होती हैं?

जेब्रा के शरीर पर काली धारियां क्यों होती हैं
02 / 07
Image Credit : IStock

जेब्रा के शरीर पर काली धारियां क्यों होती हैं?

अगर आपको भी यह सवाल हैरान करता है तो चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब दे देते हैं। जेब्रा के शरीर पर दिखने वाली इन काली-सफेद धारियों के होने के पीछे की वजह काफी दिलचस्प है।

इसके पीछे हैं कई कारण
03 / 07
Image Credit : IStock

इसके पीछे हैं कई कारण

हैरान कर देने वाली जेब्रा की काली-सफेद धारियों पर सालों रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के कई कारणों को बताया है। आज हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में ही बताएंगे।

मच्छरों से बचाती हैं ये धारियां
04 / 07
Image Credit : IStock

मच्छरों से बचाती हैं ये धारियां

जेब्रा के शरीर पर दिखने वाली ये काली-सफेद धारियों को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि ये धारियां उन्हें मक्खी और मच्छरों के हमले से बचाती हैं। ये मक्खी और मच्छरों को भ्रमित करती हैं। इन धारियों को देख कीड़े इतने उलझ जाते हैं कि वे जेब्रा के शरीर पर ठीक से बैठ ही नहीं पाते। यानी ये धारियां उन्हें कीड़ों से बचाती हैं।

शरीर को ठंडा रखने में करती हैं मदद
05 / 07
Image Credit : IStock

शरीर को ठंडा रखने में करती हैं मदद

इसके अलावा, जेब्रा की ये काली-सफेद धारियां उनके शरीर को ठंडा करने में अहम भूमिका निभाती हैं। जेब्रा अधिकतर अफ्रीका के जंगलों में पाए जाते हैं, जहां भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे गर्म मौसम में जेब्रा के शरीर पर मौजूद काली धारियां सूरज की गर्मी ज्यादा खींचती हैं और सफेद धारियां गर्मी को कम खींचती हैं।

नेचुरल कूलिंग सिस्टम
06 / 07
Image Credit : IStock

​नेचुरल कूलिंग सिस्टम

जब दोनों धारियां एक साथ होती हैं, तो इनके बीच हल्की-सी हवा का प्रभाव बनता है, जिससे जेब्रा का शरीर थोड़ा ठंडा रहता है। ये समझ लीजिए कि यह एक तरह की नेचुरल कूलिंग सिस्टम की तरह ही काम करता है।

एक-दूसरे को पहचानने में मदद
07 / 07
Image Credit : IStock

एक-दूसरे को पहचानने में मदद

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हर एक जेब्रा के शरीर पर मौजूद धारियां अलग-अलग होती हैं। जिस तरह हमारी उंगलियों के निशान अलग होते हैं, उसी तरह हर जेब्रा का धारियों का पैटर्न भी यूनिक होता है। जेब्रा अपने परिवार या झुंड के साथी की पहचान इन्हीं धारियों से करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited