नोट पर दिखने वाली महात्मा गांधी की तस्वीर कहां और कब खींची गई थी, नहीं जानते तो जान लें आज
आप हर रोज भारतीय नोट कभी न कभी जरूर देखते होंगे। नोट पर छपे मुस्कुराते हुए गांधी जी की तस्वीर पर आपकी नजर जरूर जाती होगी। ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा है कि गांधी जी की यह तस्वीर कब और कहां की है जो हर एक भारतीय नोट पर दिखती है? हो सकता है कि आपमें से कई लोग इसका जवाब जानते हों, लेकिन कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी। अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता, तो चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब बता देते हैं।
कब और कहां की है महात्मा गांधी की यह फोटो?
भारतीय नोटों पर छपी गांधी जी की तस्वीर को लोग रोज देखतें होंगे, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि महात्मा गांधी की यह फोटो कब और कहां की है। अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता तो चलिए आज इस बारे में बता देते हैं आपको।
स्केच या पेंटिंग नहीं बल्कि ओरिजिनल फोटो है यह
भारतीय नोटों पर छपी गांधी जी की यह तस्वीर कोई पेंटिंग या फिर स्केच नहीं बल्कि एक असली फोटो है जिसके कट कटआउट को नोटों पर छापा गया है।
कब खींची गई थी यह तस्वीर?
इस तस्वीर को साल 1946 में खींचा गया था। जब महात्मा गांधी ब्रिटिश नेता लॉर्ड फ्रेडरिक विलियम पेथिक लॉरेंस (Lord Frederick William Pethick-Lawrence) से मिलने गए थे, इसी दौरान यह तस्वीर ली गई थी।
कहां की है यह तस्वीर?
महात्मा गांधी की यह तस्वीर कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के वायसराय हाउस में खींची गई थी। इस तस्वीर को मशहूर अमेरिकी फोटोग्राफर मार्गरेट बॉर्क-व्हाइट (Margaret Bourke-White) ने खींचा था।
किसने खींची थी यह तस्वीर?
मार्गरेट बॉर्क-व्हाइट उस समय “Life Magazine” के लिए काम करती थीं और भारत की आजादी से जुड़ी घटनाओं को कवर करने आई थीं। तभी उन्होंने गांधी जी की यह तस्वीर ली थी।
इतनी सी ही नहीं, बल्कि पूरी बड़ी फोटो है यह
इस पूरे फोटो में गांधी जी चश्मा लगाए, हल्की सी मुस्कान के साथ डंडा लिए ब्रिटिश नेता लॉर्ड फ्रेडरिक विलियम पेथिक लॉरेंस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
नोटों पर गांधी जी की यह तस्वीर कब से आने लगी?
इस तस्वीर में गांधी जी की सादगी, शांति और आत्मविश्वास साफतौर पर दिख रही है। इसी वजह से बाद में साल 1969 में गांधी जी की 100वीं जयंती पर भारतीय नोटों पर इस तस्वीर के छपने की शुरुआत हुई।
भारत का ऐसा छोर, जहां तीन महासागरों का होता है मिलन
पाई-पाई के मोहताज इन स्टार्स की बी-टाउन में बोलती थी तूती, पेट पालने के लिए करनी पड़ रही है चौकीदार की नौकरी
90 दिन तक अब रिचार्ज की 'नो टेशन', Airtel ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज
शूटिंग सेट पर कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ पड़े ये सितारे, आलिया-बॉबी में भी हुई अनबन
Electric Plug के पीन में क्यों होते हैं ये कट, कभी सोचा है आपने
Viral Video: एक फ्रेम में दो शिकारी! जंगल में साथ दिखे ब्लैक पैंथर और तेंदुआ, वीडियो देख लोग बोले...
जमात, Gen Z दोनों पर बांग्लादेश ने क्यों नहीं जताया भरोसा? लोगों की पहली पसंद कैसे बन गई BNP
सेवा तीर्थ से PM मोदी के पहले फैसले : एक्सीडेंट होने पर कैशलेस इलाज, महिलाओं और किसानों को भी होगा लाभ
हजारीबाग में हाथियों का आतंक; हमले से छह की मौत, प्रशासन और वन विभाग अलर्ट
शादी की रस्मों के बीच लिपलॉक करने लगे ये बॉलीवुड कपल, शर्म-लिहाज को ताक पर रख हुए रोमांस में चूर
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited