अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को कहते हैं व्हाइट हाउस तो वेनेजुएला का राष्ट्रपति भवन कहलाता है क्या

अभी हाल में ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके ही आवास से अमेरिकी सैनिकों ने गिरफ्तार कर उन्हें अमेरिका ले आए। ऐसे में क्या आपको पता है कि वहां के राष्ट्रपति भवन को क्या कहा जाता है?

विभिन्न देशों के राष्ट्रपति भवनों के अलग-अलग नाम
01 / 07
Image Credit : IStock

विभिन्न देशों के राष्ट्रपति भवनों के अलग-अलग नाम

कई देशों के राष्ट्रपति भवनों के एक खास नाम होते हैं। जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति भवन का नाम व्हाइट हाउस है, और रूस के राष्ट्रपति भवन का नाम द ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस है।

क्या आप जानते हैं
02 / 07
Image Credit : IStock

क्या आप जानते हैं?

ऐसे में क्या आपको पता है कि वेनेजुएला का राष्ट्रपति भवन क्या कहलाता है? अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी दे देते हैं।

क्या कहलाता है वेनेजुएला का राष्ट्रपति भवन
03 / 07
Image Credit : IStock

​क्या कहलाता है वेनेजुएला का राष्ट्रपति भवन

दरअसल, वेनेजुएला के राष्ट्रपति भवन का नाम मिराफ्लोरेस पैलेस है, जो वेनेजुएला की राजधानी कराकास में स्थित है। इसे साल 1884 में बनाया गया था।

यहीं से चलती है वेनेजुएला की सत्ता
04 / 07
Image Credit : IStock

​यहीं से चलती है वेनेजुएला की सत्ता

मिराफ्लोरेस पैलेस वेनेजुएला के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और कार्यस्थल है। यहीं से देश के बड़े-बड़े फैसले लिए जाते हैं। पैलेस के अंदर सिमोन बोलिवार हॉल, आयाकूचो हॉल, सहित कई कमरे बने हुए हैं।

तख्तापलट और आंदोलनों का गवाह
05 / 07

तख्तापलट और आंदोलनों का गवाह

मिराफ्लोरेस पैलेस ने वेनेजुएला में कई सैन्य तख्तापलट, राजनीतिक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन देखे। पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज नेयहीं से कई ऐतिहासिक भाषण दिए।

पहले हुआ करता था किसी का निजी घर
06 / 07
Image Credit : IStock

​पहले हुआ करता था किसी का निजी घर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मिराफ्लोरेस पैलेस पहले राष्ट्रपति भवन नहीं बल्कि किसी का निजी घर हुआ करता था। जी हां! शुरू में इसे एक अमीर वेनेजुएलाई नागरिक ने अपने रहने के लिए बनवाया था।

बाद में बना राष्ट्रपति भवन
07 / 07
Image Credit : IStock

बाद में बना राष्ट्रपति भवन

बाद में 1900 के दशक की शुरुआत में वेनेजुएला की सरकार ने मिराफ्लोरेस पैलेस को खरीद लिया और धीरे-धीरे यह राष्ट्रपति का आधिकारिक भवन बन गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited