ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में नदियों की संख्या अच्छी-खासी है। आंकड़ों के मुताबिक, इस धरती पर लाखों नदियां बहती हैं। अगर भारत की बात की जाए तो छोटी-बड़ी मिलाकर यहां भी सैकडों नदियां बहती हैं।
भारत में कुछ नदियां तो काफी प्रचलित हैं। क्योंकि, यहां कई नदियों को आस्था का प्रतीक माना जाता है। लोग इसमें आस्था की डुबकी लगाते हैं और पूजा-अर्चना भी करते हैं।
भारत की गंगा नदी तो वर्ल्ड फेमस है। देश ही नहीं विदेशी लोग भी इसमें डुबकी लगाने आते हैं। गंगा की गिनती भारत की सबसे बड़ी नदी में होती है। क्योंकि, यह नदी उत्तराखंड से निकलकर कोलकाता तक बहती है। 5
वहीं, इस धरती पर कई ऐसी नदी भी है, जो बेहद ही अनोखी है। उनके बारे में जानकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं और सच्चाई पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको जिस नदी के बारे में बताएंगे, वो नदी बेहद ही अनोखी है। इस नदी का नाम रियो टिंटो है, जो स्पेन में बहती है। इस नदी की कुल लंबाई तकरीबन 100 किलोमीटर है।
ऐसा कहा जाता है कि यह नदी सोना, चांदी और तांबे के खदानों के बीच से बहती है। अक्सर लोग यह कहते हैं कि यह नदी है या आभूषणों का खजाना।
यहां आपको बता दें कि यह नदी अपने विशिष्ट लाल-नारंगी पानी और अत्यधिक अम्लीय प्रकृति के लिए दुनियाभर में फेमस है। यह नदी उस क्षेत्र से होकर गुजरती है जहां लगभग 5,000 सालों से तांबा, सोना और चांदी जैसी धातुओं का खनन हो रहा है।
Jun 14, 2026