भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर गंगा, यमुना, बह्मपुत्र नदियां हैं। जिनके बारे में ज्यादात लोग जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसी कौन सी नदी है जो भारत, पाकिस्तान और चीन में एक साथ बहती है।
इसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लीजिए। इन तीन देशों को जो नदी जोड़ती है, वो है सिंधु नदी। सिंधु नदी एशिया की सबसे महत्वपूर्ण और लंबी नदियों में एक मानी जाती है।
सिंधु नदी की कुल लंबाई 3180 किलोमीटर है। सिंधु नदी की शुरुआत चीन के तिब्बत क्षेत्र से होती है। बताया जाता है कि यह मानसरोवर झील के पास एक जगह से निकलती है, जिसे सिन-का-बाब कहा जाता है।
यहां से निकलकर यह नदी भारत के लद्दाख और कश्मीर क्षेत्र में प्रवेश करती है। आपको बता दें कि सिंधु नदी भारत में तकरीबन 1100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है। इसके बाद यह नदी पाकिस्तान में प्रवेश कर जाती है।
सिंधु नदी जैसे ही पाकिस्तान में प्रवेश करती है यह और ज्यादा बड़ी और चौड़ी हो जाती है। इतना ही नहीं सिंधु नदी पाकिस्तान में कई शहरों और खेतों को पानी देती है।
पाकिस्तान से निकलने के बाद यह नदी अरब सागर में मिल जाती है। इस नदी का सांस्कृतिकऔर ऐतिहासिक भी काफी बड़ा है। प्राचीन समय में सिंधु घाटी सभ्यता इसी नदी के किनारे विकसित हुई थी, जो दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है।
इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और चीन एक और नदी बहती है, जिसका नाम सतलज नदी है। सतलज नदी भी तिब्बत से निकलती है और भारत के पंजाब से होते हुए पाकिस्तान में चली जाती है।