Ajab Gajab: दुनिया का वह देश जहां कुत्ते को माना जाता है भगवान का दूत, यहां डॉगी शेरों से भी ज्यादा खास

कुत्ते को बेहद ही वफादार जानवर माना जाता है। आदि-अनादि काल से कुत्ते हमेशा से इंसानों के बीच रहते आए हैं। इंसान इनसे प्यार भी बहुत करते हैं। मगर इस देश में कुत्तों को एक अलग ही दर्जा मिला हुआ है। दरअसल, इस देश में लोग कुत्तों से इतना प्यार करते हैं कि वे उन्हें भगवान का दूत मानते हैं।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Feb 16 2026, 11:11 IST
इस देश में कुत्ते होते हैं बहुत ही खासImage Credit : IStock01 / 07

इस देश में कुत्ते होते हैं बहुत ही खास

हमारे देश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर है। अलग-अलग देशों में भी अलग-अलग राष्ट्रीय पशु हैं। जहां लोग उन जानवरों को पूरा सम्मान देते हैं। मगर इस देश में कुत्ते के लिए बेहद ही खास जगह है।

लोग कुत्ते को मानते हैं भगवान का दूतImage Credit : IStock02 / 07

लोग कुत्ते को मानते हैं भगवान का दूत

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस देश में लोग एक खास नस्ल के कुत्ते को भगवान का दूत मानते हैं। इस देश में कुत्ते को राष्ट्रीय पशु के बराबर का दर्जा मिला हुआ है। आइए जानते हैं कि वह देश कौन सा है?

कौन सा है वह देश?Image Credit : IStock03 / 07

कौन सा है वह देश?

असल में इस देश का नाम मेक्सिको है, जहां कुत्ता बहुत ही खास जानवर माना जाता है। कुत्ते के इस नस्ल का नाम शोलोइट्सक्विंटली (Xoloitzcuintli) है। जिसे प्यार से Xolo भी कहते हैं।

लोगों के लिए क्या मायने रखता है यह कुत्ताImage Credit : IStock04 / 07

लोगों के लिए क्या मायने रखता है यह कुत्ता

कुत्तों की यह नस्ल हजारों साल पुरानी है। इस कुत्ते के शरीर पर बाल नहीं होते इसलिए इसे हेयरलेस डॉग कहते हैं। यहां कुत्ता पालतू जानवर नहीं बल्कि परिवार का एक सदस्य होता है।

इस देश के लिए यह कुत्ता क्यों है इतना अहमImage Credit : IStock05 / 07

इस देश के लिए यह कुत्ता क्यों है इतना अहम

इस कुत्ते को मेक्सिको के प्राचीन सभ्यताओं में बेहद ही पवित्र माना जाता था। मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि यह कुत्ता आत्माओं की रक्षा करता है इसलिए इसे सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा माना गया।

इतिहास से जुड़ा है गहरा रिश्ताImage Credit : IStock06 / 07

इतिहास से जुड़ा है गहरा रिश्ता

इतिहास पर नजर डालें तो मेक्सिको की प्राचीन सभ्यताएं जैसे एजटेक और माया सभ्यता के लोग इस कुत्ते को भगवान का दूत मानते थे क्योंकि उनका मानना था कि यह कुत्ता मरने के बाद आत्माओं को रास्ता दिखाने का काम करता है।

मेक्सिको की शान है यह कुत्ताImage Credit : IStock07 / 07

मेक्सिको की शान है यह कुत्ता

आज इस कुत्ते को मेक्सिको की शान माना जाता है। इन्हें यहां बनने वाली फिल्मों में दिखाया जाता है वहीं यहां की कला में भी इस कुत्ते को अहम स्थान मिलता है, साथ ही पूरा देश इस कुत्ते का सम्मान करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!