कैसे होता है Swimming Pool का पानी Blue, क्या सच में मिलाया जाता है नीला रंग

जब हम किसी स्विमिंग पूल को देखते हैं, तो उसका पानी अक्सर साफ और नीला दिखाई देता है। लेकिन असल में पानी का अपना कोई रंग नहीं होता। पानी पूरी तरह से पारदर्शी (Transparent) होता है। ऐसे में फिर स्विमिंग पूल नीले रंग का क्यों दिखता है? इसके पीछे क्या कारण हैं? आइए आज जान लेते हैं।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Feb 7 2026, 16:23 IST
स्विमिंग पूल में नहाया ही होगा आपनेImage Credit : IStock01 / 07

स्विमिंग पूल में नहाया ही होगा आपने

स्विमिंग पूल में नहाने आप कभी ना कभी जरूर गए होंगे। अगर नहीं गए हों तो स्विमिंग पूल को टीवी या मोबाइल पर तो दखा ही होगा। अगर आपने गौर किया हो तो आपको स्विमिंग पूल का पानी हमेशा नीले रंग का दिखता है।

स्विमिंग पूल का पानी क्यों दिखता है नीलाImage Credit : IStock02 / 07

स्विमिंग पूल का पानी क्यों दिखता है नीला

ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा कि आखिर स्विमिंग पूल का पानी नीला होता कैसे हैं। जबकि पानी का कोई अपना रंग नहीं होता। पानी पूरी तरह से पारदर्शी (Transparent) होता है और आमतौर पर एक जगह जमा हुआ पानी गदगी की वजह से मटमैले रंग का हो जाता है, तो फिर स्विमिंग पूल का पानी हमें नीला क्यों दिखता है।

आज जान लें इसका सही जवाबImage Credit : IStock03 / 07

आज जान लें इसका सही जवाब

आज हम आपके इसी सवाल का बहुत ही स्पष्ट जवाब आपको बताएंगे। जिसके बाद आप खुद समझ जाएंगे कि स्विमिंग पूल का पानी आखिर नीला क्यों दिखता है। असल में स्विमिंग पूल के पानी का रंग नीला दिखने के पीछे कुछ खास और वैज्ञानिक कारण हैं।

पूल में लगे टाइल्स का कलर Image Credit : IStock04 / 07

पूल में लगे टाइल्स का कलर

असल में स्विमिंग पूल के पानी नीला दिखने के पीछे का सबसे बड़ा कारण पूल में लगने वाले टाइल्स। अक्सर स्विमिंग पूल को बनवाते वक्त लोग उसकी तलहटी में नीले रंग या हलका हरा रंग या फिर Aqua कलर का टाइल्स लगवाते हैं। ऐसे में जब स्विमिंग पूल में पानी भरता है तो नीला रंग और उभरकर दिखने लगता है।

आसमान की परछाईImage Credit : IStock05 / 07

आसमान की परछाई

दूसरा सबसे बड़ा कारण है आसमान की परछाई है। आसमान आमतौर पर नीले रंग का दिखाई देता है। स्विमिंग पूल का पानी शीशे की तरह साफ होता है इसलिए ऊपर के नीले आसमान की परछाई की वजह से स्विमिंग पूल का पानी नीला दिखता है।

साफ और फिल्टर किया हुआ पानीImage Credit : IStock06 / 07

साफ और फिल्टर किया हुआ पानी

स्विमिंग पूल के पानी का रंग नीला दिखने के पीछे तीसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि स्विमिंग पूल के पानी को हमेशा साफ और फिल्टर किया जाता है और उसमें क्लोरीन डाला जाता है। बड़े-बड़े स्विमिंग पूल्स में फिल्टर मशीन से गंदगी हटाई जाती है ताकि स्विमिंग पूल का पानी हमेशा साफ दिखे। जब पानी साफ होता है, तो रोशनी अच्छे से गुजरती है और नीला रंग ज्यादा साफ दिखता है।

क्या उसमें नीला रंग मिलाया जाता है?Image Credit : IStock07 / 07

क्या उसमें नीला रंग मिलाया जाता है?

स्विमिंग पूल के पानी का रंग नीला देख कई लोगों को यह लगता है कि उसमें नीला रंग मिलाया जाता है लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है। स्विमिंग पूल में किसी भी तरह का नीला रंग नहीं मिलाया जाता। अगर रंग मिलाया जाता तो उसमें नहाने वाले लोग नीले होकर बाहर निकलते।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!