इस तरह के Spot the Difference पजल बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अच्छे होते हैं। ये देखने की शक्ति बढ़ाते हैं और दिमाग को एक्टिव रखते हैं। साथ ही इन्हें हल करना मजेदार भी होता है। इस तस्वीर में दिए गए 5 फर्क ढूंढना एक अच्छा मानसिक खेल है, जो समय के साथ ध्यान लगाने की आदत भी बनाता है।
तस्वीर में एक प्यारी सी परी उड़ती हुई दिखाई देती है। उसके पारदर्शी पंख हैं और वह हवा में तैर रही है। उसके हाथ में एक छोटी सी टोकरी है। सामने एक तितली उड़ रही है और नीचे जमीन पर सुंदर रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं।
पीछे नीला आसमान और हल्के बादल भी बने हैं, जिससे दृश्य और भी सुंदर लगता है। इसको सॉल्व करने के लिए हमने आपको 6 सेकंड का टाइम दिया है। उम्मीद करते हैं कि आप तय समय में तस्वीर में पांच अंतर को खोज लेंगे।
अब फर्क की बात करें तो सबसे पहले ध्यान जाता है तितली के रंग पर। एक तस्वीर में तितली का रंग अलग है और दूसरी में थोड़ा बदला हुआ दिखता है। इसके बाद आप देखेंगे कि नीचे जो बड़ा फूल है, उसमें से एक में पंखुड़ियां है तो दूसरे में गायब हैं।
तीसरा फर्क परी की ड्रेस में है। किसी एक तस्वीर में उसकी ड्रेस का रंग या डिजाइन थोड़ा अलग दिखाई देता है। चौथा अंतर बादल में है। एक तस्वीर में बादल है तो दूसरे में बादल गायब है।
पांचवां फर्क परी की जूडो में है। पहली तस्वीर में जूडो में गांठ लगी दिखाई दे रही है तो दूसरी में यह बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रही है। ये फर्क तुरंत नहीं दिखते, लेकिन ध्यान से देखने पर आसानी से पकड़ में आ जाते हैं।
अब हम आपको दोनों में तस्वीरों में कितने और किस तरह के अंतर हैं। उसको समझाने के लिए काले रंग के गोले कर रहे हैं। ताकि आपको वह सभी अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे। यह चैलेंज आंखों के साथ दिमाग को घूमा देने वाला भी था।