OMG: हमले से पहले दुश्मनों को सिग्नल देता है यह सांप! डसते ही पहले लकवा फिर हो जाती है मौत

Red Headed Krait Snake: इस धरती पर 3200 से 3600 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से लगभग 600 प्रजाति के सांप जहरीले होते हैं। इन जहरीले सांपों में कुछ ऐसे सांप होते हैं, जिसके डसते ही इंसान सीधा स्वर्ग सिधार जाता है।

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब सांप
01 / 05

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब सांप

आज हम आपको जिस सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, वह दुनिया का सबसे अजीबोगरीब सांप है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमले से पहले यह अपने दुश्मनों को एक तरह से सिग्नल देता है और उन्हें बचने का मौका देता है।

लाल सिर और लाल पूंछ वाला करैत
02 / 05

लाल सिर और लाल पूंछ वाला करैत

हम जिस सांप की बात कर रहे हैं, वह लाल सिर और लाल पूंछ वाला करैत सांप है। इसका नाम लाल सिर वाला करैत है। माना जाता है कि यह अपना मुंह लाल करके अपने दुश्मनों को रेड सिग्नल देता है।

बंगारस फ्लेविसेप्स
03 / 05

बंगारस फ्लेविसेप्स

लाल सिर वाले सांप का वैज्ञानिक नाम बंगारस फ्लेविसेप्स है। यह सांप जितना खतरनाक है, उतना ही होश उड़ाने वाला है। लाल सिर वाला करैत दक्षिण पूर्व एशिया के घने वर्षावनों में पाया जाता है।

गहरा काला चमकदार शरीर
04 / 05

गहरा काला चमकदार शरीर

लाल सिर वाले करैत सांप का शरीर गहरा काला चमकदार होता है। इस सांप के काटने से पहले लकवा होता है और फिर इंसान की मौत हो जाती है। इस सांप को अधिकतर लोग अपने जीवनकाल में देख भी नहीं पाते हैं।

इसकी सुंदरता ही इसकी चेतावनी
05 / 05

इसकी सुंदरता ही इसकी चेतावनी

लाल सिर वाले करैत की सुंदरता ही इसकी चेतावनी है। इस सांप के काटने के बाद शायद ही कोई जीवित बच पाता है। यह सांप 7 फीट तक लंबा हो सकता है। इस सांप की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह रात्रिचर होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited