Photos: दुनिया के कुछ ऐसे खतरनाक पौधे, जो छोटे जानवरों को बनाते हैं अपना आहार
दुनिया में कई सारे ऐसे पौधे हैं जो अपने विशेषता के लिए जाने जाते हैं। इनमें से आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे, जो मांसाहारी हैं यानी ये पौधे छोटे-मोटे कीट या जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं।

मंकी कप (Monkey Cup)
मंकी कप एक अनोखा पौधा है, जिसके फूलों की आकृति एक कप जैसी होती है। ये एक मांसाहारी पौधा है, जो मेंढक और यहां तक कि चूहों को भी अपना शिकार बना लेता है। यह पौधा अपने शिकार को पकड़ने के लिए एक विशेष प्रकार का तरल पदार्थ निकालता है।

कोबरा लिली (Cobra Lily)
कोबरा लिली एक विचित्र पौधा है, जिसके फूलों की आकृति एक सांप के सिर जैसी होती है। ये मुख्य रूप से कीटों, जैसे बीटल और मक्खियों का शिकार करता है। शिकार को आकर्षित करने के लिए ये पौधा एक विशेष प्रकार की गंध निकालता है।

पिचर प्लांट (Pitcher Plant)
पिचर प्लांट की पत्तियों की आकृति एक बड़े प्याले जैसी होती है। ये पौधा भी अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए एक विशेष प्रकार की गंध निकालता है और इसी गंध से छोटे आकार के मेंढक सहित कई छोटे जीवों को अपना शिकार बनाता है।

वीनस फ्लाईट्रैप (Venus flytrap)
वीनस फ्लाइट्रैप अपने पत्तियों को तेजी से बंद करके कीटों को पकड़ने के लिए जाना जाता है। छोटे-मोटे कीड़े जब इसके संपर्क में आते हैं या फिर इसके पत्तियों में बने छोटे-छोटे बालों को छू लेते हैं तो पत्तियां खुद से बंद हो जाती है।

बटरवॉर्ट (Butterwort)
बटरवॉर्ट एक विशेष प्रकार का पौधा है, जो अपने पत्तियों पर चिपचिपा पदार्थ निकालता है। इन्हीं में फंसाकर छोटे जीवों को ये अपना शिकार बनाते हैं।

ऑस्ट्रेलियन सनड्यू (Australian Sundew)
ऑस्ट्रेलियन सनड्यू अपने पत्तियों पर चिपचिपे धब्बे निकालता है, जो गोंद की तरह होता है और पानी की बूंद की तरह नजर आता है। ऐसे में जब प्यासे कीड़े इसके समीप जाते हैं तो ऑस्ट्रेलियन सनड्यू उनका शिकार कर लेता है।

IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने से अब केवल इतनी दूर है मुंबई इंडियंस की टीम

जसप्रीत बुमराह ने IPL में रचा इतिहास, मलिंगा भी छूटे पीछे

सूर्या ने एक तीर से लगाया दो निशाना, किंग कोहली को छोड़ दिया पीछे

टाइटेनिक के यात्री के खत में ऐसा क्या कि कीमत लग गई 3 करोड़ से ज्यादा; खरीददार को भी कोई नहीं जानता

क्रिकेटर से नेता बने खिलाड़ी ने कहा, ये टीम नहीं जीत पाएगी आईपीएल

तय समय पर जो पाकिस्तानी नहीं छोड़ेंग भारत, उनका क्या? कितनी होगी सजा, हिंदुस्तान के कानून में तय

IND W vs SL W Highlights: भारतीय महिला टीम का विजयी आगाज, श्रीलंका को बारिश से प्रभावित मैच में थमाई हार

इंटेलिजेंस की चूक! सपा सांसद के काफीले पर करणी सेना का हमला, कई गाड़ियां टकराईं; अखिलेश ने कहा साजिश

Explainer: हेल्दी Workplace के लिए क्यों जरूरी कर्मचारी की सेहत और सुरक्षा, जानें वर्कप्लेस पर किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं लोग

दिल्ली हाईकोर्ट में कई मामलों की क्यों नहीं हो पाती सुनवाई? अदालत ने खुद इसकी वजह बताई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited