ये है दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन, केवल 1 मिनट में पूरी कर लेती है अपनी यात्रा
देश-दुनिया में यात्रा के लिए जिस चीज का सबसे इस्तेमाल होता है वो ट्रेन है। ज्यादातर लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं। दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में ही है। भारत में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। हर ट्रेन की स्पीड भी अलग-अलग है। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन के बारे में बताएंगे।

ट्रेनों से सफर
आप सबने ट्रेनों से काफी सफर किया होगा। लंबी और छोटी दोनों तरह की यात्रा ट्रेन से किए होंगे। इतना ही नहीं दुनियाभर के कई ट्रेनों के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन कौन सी है?

दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन
इस सवाल का जवाब देने में ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाएंगे। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लीजिए दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन कौन सी है?

एंजेल्स फ्लाइट
दुनिया की सबसे छोटी ट्रेन लाइन का नाम एंजेल्स फ्लाइट रेलवे है। यह कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में महज 90 मीटर में फैली हुई है। यह मिनी ट्रेन नैरो गेज फ्यूनिकुलर रेलवे की तरह ऑपरेट होती है। क्योंकि, इस ट्रेन का रूट एक खड़ी ढलान जैसा है।

1 मिनट से कम समय में पूरी कर लेती है यात्रा
ऐसा कहा जाता है कि यह ट्रेन अपनी यात्रा केवल 1 मिनट से भी कम समय में पूरी कर लेती है। इस ट्रेन में केवल दो कोच हैं, जिनका नाम ओलिवेट और सिनाई है। बताया जाता है कि यह ट्रेन लॉस एंजेलिस में दो जगहों से चलाई जाती है

ये है ट्रेन का इतिहास
इस ट्रेन को साल 1901 में प्रेसिडेंट अब्रहाम लिंकन के दोस्त करनल जेडब्लू एडी, लॉयर, इंजीनियर द्वारा बनाई गई थी। यह रेल कोच 33 डिग्री की ढलान पर यात्रा करती है। यह ट्रेन कई बार बंद भी हो चुकी है। 2001 में एक बड़ी दुर्घटना हुई, जिसके बाद इसे 2010 तक के लिए बंद कर दिया गया था। साल 2013 में एक कोच पटरी से उतर गया था। उसके बाद इसे 2017 तक फिर से बंद कर दिया गया। अब यह शहर में आने वाले टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती है।

पाकिस्तान में सोना-चांदी की कीमत कितनी? भारत से सस्ता या महंगा

भारत का वह किला जो था कभी हीरों का गढ़, आज भी है यहां इतिहास की गूंज और वास्तुकला का अनोखा चमत्कार

एक तीर से दो शिकार, शुभमन गिल के निशाने पर गावस्कर और जायसवाल का रिकॉर्ड

समुद्र के बीचों-बीच है दुनिया का सबसे खतरनाक हिंदू मंदिर, क्या सच में 600 साल से सांप करते हैं रखवाली

ITR 2 Online Filing : कौन और कैसे फाइल कर सकता है आईटीआर 2 ऑनलाइन?

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले 'चोट के चक्रव्यूह' में फंसी टीम इंडिया, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

दिल्ली में बसों की भारी कमी; DTC चलाएगा धार्मिक स्थलों के लिए 100 बसें, परिवहन मंत्रालय के निर्देश

दिल्ली में अब विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति का होगा संगम, शहर के बच्चों के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने की नहीं पहल

स्मृति मंधाना ने किया लॉर्ड्स में खेले जाने वाले वनडे में हार की वजह का खुलासा

भोपाल में दिल दहला वाला मामला; गर्भवती महिला ने ससुराल उत्पीड़न से तंग आकर किया आत्मदाह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited