ईरान में है दुनिया का इकलौता गांव जहां हर इंसान होता था बौना, जानें दिलचस्प कहानी
Iran Dwarf Village: आपने किस्से कहानियों में बौने लोगों के बारे में जरूर सुना होगा। इसके साथ ही अपने आस-पास आपने कभी कोई बौना इंसान भी देखा होगा। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर इंसान बौना था।
दुनिया का इकलौता गांव
ईरान में दुनिया का इकलौता और सबसे अनोखा ऐसा गांव है, जहां रहने वाले सारे के सारे इंसान बौने हुए करते थे।
कौन सा है यह गांव
ईरान में मौजूद इस अनोखे गांव का नाम मखुनिक है। इस गांव को 'बौनों का गांव' भी कहा जाता है।
सैकड़ों साल पहले
माना जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस गांव में रहने वाले सारे लोग बौने थे। यह गांव ईरान के पूर्वी छोर पर मौजूद है।
आम लोगों की तुलना में आधा मीटर छोटे
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के लोग आम लोगों की तुलना में तकरीबन आधा मीटर छोटे थे। यहां रहने वाले इंसानों की हाइट 1 मीटर से भी कम थी।
1500 साल पुराना गांव
यह गांव तकरीबन 1500 साल पुराना है। अफगानिस्तान सीमा से यह गांव तकरीबन 75 किलोमीटर दूर है।
2005 में मिली थी ममीकृत लाश
साल 2005 में यहां पर एक ममीकृत लाश मिली थी। इसकी लंबाई मात्र 25 सेंटीमीटर थी। यह एक बच्चे की लाश थी, जो 400 साल पुरानी थी।
घरों की हाइट भी है बौनी
सबसे अनोखी बात यह है कि इस गांव के घरों की हाइट भी बौनी है। यहां तकरीबन डेढ़ से दो मीटर ऊंचे घर ही बने हुए हैं।
Stars Spotted Today: निक्की तंबोली के आंख में लगी चोट, वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप के बाद स्पॉट हुईं तारा सुतारिया
भारत में 10 लाख रुपए से कम में आती हैं ये सबसे सस्ती सेडान कारें, क्या आपने चेक किए नाम
Amazon Republic Day Sale में धड़ाम हुई iPhone 15 की कीमत, पहले दिन ही हुआ बड़ा Price cut
IPL में अनसोल्ड रहे स्टीव स्मिथ ने रचा BBL में इतिहास
देश का इकलौता रेलवे स्टेशन जहां से पूरे भारत के लिए पकड़ सकते हैं ट्रेन, नाम जान यकीन नहीं होगा
Today School Closed: क्या आज 17 जनवरी को स्कूल बंद हैं या नहीं, यहां देखें स्टेट वाइज स्कूल हॉलिडे लिस्ट
ईरान में 800 लोगों की फांसी रुकवाने का ट्रंप ने लिया श्रेय, बोले-'खामनेई सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं'
Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 17 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन
चांदी का भाव आज का 17 जनवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
उत्तर प्रदेश का मौसम (17 Jan 2026) UP Weather Today: यूपीवाले हो जाएं सावधान! इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, जल्द बदलेगा मौसम
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited