साली नाम का रेलवे स्टेशन राजस्थान की राजधानी जयपुर में पड़ता है। इस रेलवे स्टेशन से नजदीक राजस्थान का सबसे बड़ा शहर अजमेर शरीफ है। आपको बता दें कि साली नाम का रेलवे स्टेशन नॉर्दन वेस्टर्न जोन के अंतर्गत आता है।
भारत में एक बाप नाम का भी रेलवे स्टेशन मौजूद है। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में पड़ता है। यह बहुत ही छोटा रेलवे स्टेशन है। जहां बहुत ही कम गाड़ियां रुकती हैं।
हर इंसान के नाना जरूर होते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जिसका नाम नाना है। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान में पड़ता है। सिरोही पिंडवारा नामक जगह पर 'नाना' रेलवे स्टेशन स्थित है। जिसके सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन उदपुर पड़ता है।
आपको बता दें कि भारत में एक ओडानिया चाचा नाम का भी रेलवे स्टेशन मौजूद है। ओडानिया चाचा रेलवे स्टेशन राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। यह अपने अनूठे नाम के कारण जाना जाता है, जो उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन के अंतर्गत आता है।
दीवाना शब्द से तो आप भी वाकिफ जरूर होंगे। किसी के प्यार के पीछे पागल इंसान को दीवाना कहा जाता है। सोचिए कि भारत में इस नाम का एक रेलवे स्टेशन भी है। दीवाना रेलवे स्टेशन हरियाणा के पानीपत में है। इस रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म हैं।
टट्टी खाना भारत में एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। अपने नाम की वजह से यह लोगों में चर्चा का विषय बना होता है। इसका स्टेशन कोड TATI है। यह रेलवे स्टेशन तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में स्थित है।
भैंसा नाम का भी एक रेलवे स्टेशन भारत में मौजूद है। यह रेलवे स्टेशन तेलंगाना के निर्मल जिले में मौजूद है। दरअसल, यहां एक गांव है, जिसका नाम भैंसा है। इस गांव के वजह से ही स्टेशन का नाम भी भैंसा रेलवे स्टेशन पड़ गया।