आपने कॉकरोच को किचन के दरारों और नाली से निकलते देखा होगा। ज्यादातर कॉकरोच रात में ही नजर आते हैं। इसे गंदगी का जीव माना जाता है।
कॉकरोच जीव विज्ञान का सबसे अनोखा जीव है, आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉकरोच का सिर कटने के बाद भी यह तुरंत मरता नहीं है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर धड़ से अलग होने के बाद कॉकरोच हफ्ते-दो हफ्ते तक जिंदा रहता है। इसके पीछे का कारण यकीनन आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
आपको बता दें कि कॉकरोच नाक से सांस नहीं लेता है। बल्कि यह शरीर के अलग-अलग छिद्रों से सांस ग्रहण करता है।
कॉकरोच का दिमाग इसके सिर में नहीं होता है, बल्कि उसका दिमाग शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैला होता है।
इंसानों की तरह इनका दिमाग उनकी पूरी बॉडी को कंट्रोल नहीं करता है। बल्कि इनके शरीर के हर हिस्से में नर्व गैन्ग्लिया होते हैं। यह दिमाग के बिना भी क्रियाशील रहते हैं।
सिर कटने के तुरंत बाद कॉकरोच नहीं मरता है, बल्कि यह कई हफ्तों तक खाना नहीं खा पाता है। इसके बाद वह भूख और प्यास से अंतत: मर जाता है।