भारत के अलावा इन देशों में भी चलता है रुपया, जानिए विदेशों में क्यों है इतना पॉपुलर
आपको बता दें कि भारतीय रुपया (INR) भारत के बाहर लीगल टेंडर नहीं है। यानी वह देश की मान्यता प्राप्त आधिकारिक मुद्रा नहीं है। केवल कुछ खास परिस्थितियों और स्थानों में लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं। आज के लेख में हम आपको उसी के बारे में प्वाइंट्स दर प्वाइंट्स बताने जा रहे हैं। नीचे हम आपको बताएंगे कि भारतीय रुपया (INR) भारत के बाहर कहां और कैसे चलता है।
भारत के बाहर भारतीय रुपया कैसे चलता है?
भारतीय रुपया (INR) भारत की आधिकारिक मुद्रा है। भारत के बाहर यह पूरी तरह लीगल टेंडर नहीं होता। मतलब दूसरे देशों में इसे कानूनन चलाना ज़रूरी नहीं होता। फिर भी कुछ देशों में लोग सुविधा के लिए इसे स्वीकार कर लेते हैं।
भूटान में रुपया
भारत का पड़ोसी देश भूटान की भी अपनी मुद्रा है। यहां की करेंसी Ngultrum (BTN) है। BTN और INR (भारतीय रुपया) की वैल्यू बराबर होती है (1:1)। भूटान में भारतीय रुपया आसानी से चलता है।
होटल, टैक्सी और दुकानों पर लिया जाता है
भूटान में जब भारतीय टूरिस्ट बनकर घूमने जाते हैं तो यहां के होटल, टैक्सी और दुकानों पर INR यानी की भारतीय रुपया ले लिया जाता है। वहां बड़े नोट ₹200, ₹500 कई जगह मना हो सकते हैं, लेकिन छोटे नोट ले लिए जाते हैं।
नेपाल में रुपया
भूटान के बाद भारत का एक और पड़ोसी है, जिसका नाम नेपाल है। नेपाल की मुद्रा अपनी करेंसी Nepalese Rupee (NPR) है। NPR की कीमत INR से जुड़ी हुई रहती है। बॉर्डर और टूरिस्ट इलाकों में भारतीय रुपया चलता है।
नेपाल में भी छोटे नोट ही आते हैं काम
आपको यहां पर बता दें कि नेपाल में भी छोटे नोट ही ज्यादा काम आते हैं। भूटान की तरह यहां भी बड़े नोट बड़े पैमाने पर नहीं चलते हैं। कुछ जगहों पर ही भारतीय रुपया लिया जाता है।
श्रीलंका की अपनी मुद्रा LKR
श्रीलंका में अपनी मुद्रा LKR है, वहां INR ऑफिशियल नहीं है। लेकिन कुछ टूरिस्ट जगहों पर दुकानदार ले लेते हैं। मालदीव में होटल और रिसॉर्ट कभी-कभी INR स्वीकार करते हैं। हर देश में INR चलना तय नहीं होता। सफर में ₹10, ₹20, ₹50, ₹100 के नोट रखना बेहतर है।
बांग्लादेश में भारतीय रुपया
बांग्लादेश के बॉर्डर इलाकों में भी लोग रुपया ले लेते हैं। UAE और सिंगापुर में कुछ इंडियन दुकानों पर INR चल सकता है। वैसे आपको बता दें कि सबसे सुरक्षित तरीका है लोकल करेंसी या कार्ड का इस्तेमाल करना ताकि आपको उस देश में किसी तरह की समस्या ना हो।
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
खुलने वाला है भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर, एक सांस में पार कर जाएंगे पूरा शहर
चांदी का भाव आज का 12 फरवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम
सोने का भाव आज का 12 फरवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
IND vs NAM T20 World Cup Match Timing Today 2026: भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला, जानिए मैच का समय
kal ka Match kaun Jeeta(11 February,2026),T20 World Cup 2026, SA vs AFG, AUS vs IRE, ENG vs WI: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने जीते अपने मैच, जानिए कैसा रहा सभी मैच का हाल,
पटना कोर्ट को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में मॉडर्न स्कूल को आया डरावना मैसेज
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited