अजब: समुद्र में तैरकर श्रीलंका से भारत आ गई थी यह भारतीय लड़की, लिया था मात्र 13 घंटे का टाइम

Para Swimmer Jiya Rai: भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कई भारतीय छोटी उम्र में ही ऐसा कारनामा कर जाते हैं, जिनके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान रह जाती है। आज हम आपको भारत की एक ऐसी ही टैलेंटेड बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं।

समुद्र में तैरकर श्रीलंका से आई इंडिया
01 / 05

समुद्र में तैरकर श्रीलंका से आई इंडिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि हम जिस बच्ची की बात कर रहे हैं वह समुद्र में तैरकर श्रीलंका से इंडिया आ गई थी। इसके साथ ही बच्ची ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर लिया था।

साल 2022 में रचा था इतिहास
02 / 05

साल 2022 में रचा था इतिहास

यह बात साल 2022 की है, जब भारतीय पैरा स्विमर जिया राय ने अपने हौसलों के बलबूते एक नया इतिहास रचा था। वह श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी में अरिचलमुनाई तक तैरकर पहुंची थीं।

ऑटिज्म से पीड़ित होने के बाद भी रचा इतिहास
03 / 05

ऑटिज्म से पीड़ित होने के बाद भी रचा इतिहास

आपको बता दें कि ऑटिज्म से पीड़ित होने के बावजूद 13 वर्षीय जिया राय ने 28.5 किलोमीटर की दूरी मात्र 13 घंटे में सफर की थी। उन्होंने पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया था।

प्रधानमंत्री बाल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
04 / 05

प्रधानमंत्री बाल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

बता दें कि उन्हें साल 2022 में ही प्रधानमंत्री बाल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह भारत में बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। जिया राय एक भारतीय नौसेना के अधिकारी की बेटी हैं।

क्या है ऑटिज्म की बीमारी
05 / 05

क्या है ऑटिज्म की बीमारी

बता दें कि ऑटिज्म एक बेहद ही अनोखे तरह की बीमारी है। यह बीमारी ज्‍यादातर बच्चों को होती है। इसमें बच्चों का हाव-भाव असामान्य होता है। अन्य बच्चों की तुलना में वह काफी खामोश रहते हैं। यह एक तरह का मानसिक रोग है, जिसमें बच्‍चों का मानसिक विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited