भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म, लम्बाई इतनी कि दो ट्रेनें खड़ी हो जाएं एक साथ

World Largest Railway Platform: भारत दुनिया का सबसे अनोखा देश है, जहां दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म स्थित है। हम सभी जानते हैं कि प्लेटफॉर्म वह जगह होती है, जहां पर आकर ट्रेन लगती है और यात्री उसमें चढ़ते और उतरते हैं।

कहां है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म
01 / 07
Image Credit : IStock

कहां है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित
02 / 07
Image Credit : IStock

भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित

दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इस प्लेटफॉर्म की लंबाई जानकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे।

डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की लंबाई
03 / 07
Image Credit : IStock

डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की लंबाई

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेलवे प्लेटफॉर्म की लंबाई डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा यानि 1507 मीटर है। इससे पहले भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर जंक्शन पर था।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
04 / 07
Image Credit : IStock

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

आपको बता दें कि इस रेलवे प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। अब आपको बताते हैं कि यह प्लेटफॉर्म किस रेलवे स्टेशन पर स्थित है।

श्री सिद्धारूधा स्वामीजी स्टेशन
05 / 07
Image Credit : IStock

श्री सिद्धारूधा स्वामीजी स्टेशन

दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म श्री सिद्धारूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन पर बना है। इस रेलवे स्टेशन को हुबली रेलवे स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।

एक साथ खड़ी हो सकती हैं दो ट्रेनें
06 / 07
Image Credit : IStock

एक साथ खड़ी हो सकती हैं दो ट्रेनें

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक साथ दो ट्रेनें खड़ी हो सकती हैं। दरअसल, एक आम पैसेंजर ट्रेन की लंबाई 600 से 650 मीटर तक होती है।

आधुनिकीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी का हिस्सा
07 / 07
Image Credit : IStock

आधुनिकीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी का हिस्सा

भारतीय रेलवे का यह प्लेटफॉर्म आधुनिकीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी का हिस्सा है। यह भारत के रेलवे स्टेशनों के विकास में एक मील का पत्थर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited