ये तो हम सब जानते हैं कि आज भी हमलोग कई चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं। भले ही दुनिया आगे बढ़ गई है, AI का जमान आ गया है। लेकिन, कुछ चीजें ऐसी हैं, जो नेचुरल है, जो केवल सीमित जगहों पर भी मिलती है।
पेट्रोल-डीजल भी उन्हीं में से एक है। पेट्रोल-डीजल हर जगह उपलब्ध नहीं है। ज्यादातर देश पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं। खासकर, गल्फ कंट्री और मिडिल ईस्ट से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल भेजे जाते हैं।
इन दिनों मिडिल ईस्ट में संकट के बादल छाए हैं, क्योंकि, अमेरिका और ईरान के बीच काफी समय से युद्ध चल रहा है। लिहाजा, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पूरी दुनिया में होने लगी है। परिणाम ये है कि हर जगह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
अब इस युद्ध का असर भारत में भी साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ, तो भारत के कुछ शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए लीटर के पार पहुंच चुका है।
लेकिन, क्या आप जानते हैं जब देश आजाद हुआ,तो उस समय पेट्रोल कितने रुपए लीटर मिलता था। इसका जवाब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए जरूर जान लीजिए।
साल 1947 में भारत में एक लीटर पेट्रोल 0.27 रुपए प्रति लीटर था। सच जानकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। हालांकि, 1970 में एक लीटर पेट्रोल का दाम एक रुपए प्रति लीटर हो गया था।
वहीं, 1990 में एक लीटर पेट्रोल 5 रुपए का हो गया। जबकि, 2002 में इसकी कीमत 26 रुपए प्रति लीटर था। इतना ही नहीं 2013 में यह कीमत बढ़कर 72 रुपए हो गया। जबकि, आज के समय में यह कुछ जगहों पर 100 रुपए का हो गया है। इससे आप अंदाज लगा सकते हैं किस तरह देश में पेट्रोल का दाम बढ़े हैं।
Jun 14, 2026