बाप रे, इतना महंगा! अमेरिका में इंडियन करेले का दाम सुन चकराए लोग, खरीदने गई महिला ने बताई कीमत
अमेरिका में इंडियन करेला कितना महंगा मिलता है, इस बारे में एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया। महिला ने अमेरिका में चल रहे करेले का जो भाव बताया उसे सुनकर लोगों का दिमाग ही चकरा गया।
भारत में हरी सब्जियां सस्ती
अन्य देशों की तुलना में भारत में हरी सब्जियां काफी सस्ती मिलती हैं। यहां सब्जियों का रेट तभी आसमान छूता है जब वह ऑफ सीजन में बिक रही हों या फिर उसकी शॉर्टेज हो गई हो, लेकिन अमेरिका में ऐसा नहीं है।
अमेरिका में आसमान छू रही सब्जियों की कीमत
यहां सब्जियों के दाम हमेशा काफी ऊंचे होते हैं, क्योंकि वहां पर वेज से ज्यादा नॉन-वेज खाने वाले लोग हैं। हाल में अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला ने अमेरिका में इंडियन करेला खरीदने के लिए ग्रॉसरी स्टोर पर गई।
करेले की कीमत देख चौंक गई महिला
वहां उसने जब करेले की कीमत देखी तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उसने इस वाकये का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sweety_ranjan पर शेयर किया।
सब्जी खरीदने गई महिला ने बताई करेले की कीमत
महिला ने बताया कि जो करेला इंडिया में सीजन के वक्त 60-80 रुपए तक में 1 किलो मिला जाता है, वहीं अमेरिका में 2.99 डॉलर में यह केवल 1 Lbs. यानी 450 ग्राम ही मिलता है।
270 रुपए का 450 ग्राम करेला
अगर इंडियन करेंसी में बात करें तो 450 ग्राम करेले का दाम 270 रुपए होगा। इससे आप समझ सकते हैं कि अमेरिका में हरी सब्जियां कितनी महंगी मिलती हैं।
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फिलहाल स्वीटी का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में वे करेले को अपने हाथ में लेकर कैमरे के सामने दिखा रही हैं और स्टोर के रैक पर लगे कीमत को भी दिखा रही हैं।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
उनके इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आए हैं। जहां कुछ लोगों ने उन्हें भारत वापसी की सलाह दी, तो कुछ ने अभी इंडिया में चल रहे करेले का भाव बताया।
देश का इकलौता शहर जिसे उल्टा लिखो या सीधा, नहीं बदलता नाम
ट्रेन में सफर करते हुए नहीं रखा इस नियम का ध्यान, तो खानी पड़ जाएगी जेल की हवा
Kriti Sanon ने छोटी बहन की विदाई न कर स्टेबिन बेन को बनाया घर जमाई! इमोशनल पोस्ट में बोलीं- सेनन फैमिली में स्वागत
YouTube की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी, अब ऐसे वीडियोज से भी होगी कमाई
कितनी पढ़ी लिखी हैं पूर्व CM मायावती, कभी DM बनने का देखती थीं सपना
देश का इकलौता शहर जिसे उल्टा लिखो या सीधा, नहीं बदलता नाम
मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Jan 2026: एमपी में सर्दी से छूट रही कंपकंपी, इस दिन होगी बारिश की दस्तक
जूते के फीते का प्लास्टिक वाला सिरा क्या कहलाता है? पक्का नहीं पता होगा आपको
ट्रेन में सफर करते हुए नहीं रखा इस नियम का ध्यान, तो खानी पड़ जाएगी जेल की हवा
O Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ रद्द, एक्टर की जान पर आई मुसीबत!
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited