भारत में सांपों की कितनी प्रजाति, जहरीले सांपों की संख्या जानकर उड़ जाएगी रातों की नींद
Snake Species in India: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले और खतरनाक जीवों में से एक होते हैं। कई सांप धरती पर इतने खतरनाक पाए जाते हैं, जिनके काटते ही इंसान स्वर्ग सिधार जाता है। कुछ सांप काटने के बाद इंसान लहर भी नहीं देता है।
धरती पर सांपों की कितनी प्रजाति
क्या आपको पता है कि धरती पर सांपों की कितनी प्रजाति पाई जाती है। इस सवाल का जवाब जानकर यकीनन आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।
धरती पर 4000 से ज्यादा प्रजातियां
एक रिपोर्ट के अनुसार, धरती पर सांपों की कुल 4038 ज्ञात प्रजातियां पाई जाती हैं। इन सभी सांपों को उनके लक्षणों के आधार पर 30 से अधिक परिवारों में बांटा गया है।
मुख्य रूप से तीन श्रेणियां
इनमें मुख्य रूप से तीन श्रेणियां हैं, जो विषैले, विषहीन और संकुचित करने वाले सांप हैं। कुछ सांप इतने विषैले हैं, जिनके काटते ही इंसान सीधा मौत के मुंह में चला जाता है।
भारत में सांपों कितनी प्रजातियां
अब सवाल यह उठता है कि भारत में सांपों की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं। इस सवाल का जवाब भी यकीनन आपकी हालत खराब कर देगा।
भारत में 300 से अधिक प्रजातियां
बता दें कि भारत में सांपों की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इसमें से 80 परसेंट प्रजातियां बिना जहर वाली यानि विषहीन होती हैं।
60 प्रजाति के सांप जहरीले
भारत में जहरीले सांपों की तकरीबन 60 प्रजातियां मौजूद हैं। जिनमें से कुछ बहुत ज्यादा जहरीले तो कुछ आंशिक जहरीले सांप हैं।
बिग फोर प्रजाति
भारत में 'बिग फोर' प्रजाति कहे जाने वाले चार मुख्य सांप पाए जाते हैं। इनमें कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और स्केल्ड वाइपर सांप शामिल हैं।
सांपो का राजा किंग कोबरा
भारत में सांपों का राजा किंग कोबरा भी पाया जाता है। यह धरती के उन सबसे जहरीले सांपों में मौजूद है, जिनके काटने के बाद इंसान का बच पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
नया क्रिकेट वर्ल्ड रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका ने ऋषभ पंत की टीम इंडिया के खिलाफ रचा इतिहास
सैमसन-जडेजा से पहले IPL के इतिहास में हो चुके हैं ये 5 बड़े ट्रेड
रेलवे ट्रैक के बगल में क्यों लगा होता है एल्युमिनियम बॉक्स, क्यों कहते हैं 'रेलवे की आंख' ?
थार के दिल में बसे दो रत्न - जोधपुर और जैसलमेर की शाही यात्रा, 4 दिन की है ट्रिप
सुबह-सुबह की ये 5 ड्रिंक्स बनेंगी ब्लड प्रेशर की दुश्मन, दिनभर बीपी रहेगा बैलेंस और दिमाग रहेगा कूल
'पठान'-'जवान' से भी तगड़ा है शाहरुख खान की 'किंग' का बजट !! रकम जानकर खड़े हो जाएंगे कान
'25 से 30, फिर से नीतीश': पटना में लगे CM नीतीश कुमार के पोस्टर, कल होगी बिहार चुनाव में अंतिम चरण की वोटिंग
IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया ने शुरू की मिशन द.अफ्रीका की तैयारी, कोलकाता पहुंचे कोच गंभीर और गिल
फरीदाबाद में डॉक्टर के ठिकाने से मिला 300 किलो RDX और AK-47; जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार
बागेश्वर धाम ट्रैवल गाइड: कब जाएं, कैसे पहुंचे और क्या है इसकी महिमा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited