क्या आपको पता है कि गरीबों का ताजमहल कहां स्थित है। सबसे पहले आपको बता दें कि भारत में स्थित एक इमारत को ताजमहल की तरह दिखने के कारण गरीबों का ताजमहल कहा जाता है।
अब आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा कि यह इमारत कौन सी है और कहां स्थित है। चलिए हम आपको इस इमारत के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
हम जिस इमारत की बात कर रहे हैं, वह बीबी का मकबरा है। मुगल वंश में ही यह इमारत भी बनी थी और इसकी नकल ताजमहल से की गी थी। इसे 'दक्कन का ताज' भी कहा जाता है।
इतिहासकारों का मत है कि इस इमारत को औरंगजेब के बेटे आजम शाह ने अपनी मां की याद में बनवाया था। यह इमारत औरंगजेब की बीवी दिलरस बानो बेगम की याद में बना।
बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है। इसका डिजाइन अताउल्लाह ने तैयार किया था। आपको बता दें कि अताउल्लाह, उस्ताद अहमद लाहौरी के बेटे थे। उस्ताद अहमद लाहौरी ताजमहल के मुख्य वास्तुकार थे।
वहीं ताजमहल को बनाने में उस समय तकरीबन 3.20 करोड़ रुपये यानि 32 मिलियन रुपये की लागत आई थी। महंगाई के हिसाब से साल 2015 में इसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 52.8 अरब रुपये के बराबर मानी गई थी।
बता दें कि बीबी का मकबरा को ‘गरीबों का ताजमहल’ कहने के पीछे का कारण आर्थिक है। बीबी का मकबरा मात्र 6 से 7 लाख रुपये में बनकर तैयार हुआ था।