कौन सा कचरा जाए नीले में और कौन सा हरे में? 90 फीसदी लोग अभी तक करते हैं गलती

आप सभी हर रोज अपने घरों के कूड़े-कचरे को डस्टबिन जिसे जिसे हिंदी में कूड़ेदान कहा जाता है, उसमें फेंकते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीले और हरे रंग के डस्टबिन में कौन सा कचरा डाला जाता है?

नहीं जानते होंगे सभी
01 / 08
Image Credit : IStock

नहीं जानते होंगे सभी

शायद ही आप सभी को हमारे इस सवाल का जवाब मालूम हो। जिन्हें पता है। उन्हें तो हमने ज्ञानी मान लिया, लेकिन जिनको नहीं पता। उनको हम आज यही बताने वाले हैं।

कचरे को क्यों करते हैं अलग
02 / 08
Image Credit : IStock

कचरे को क्यों करते हैं अलग

हरे और नीले डस्टबिन का उपयोग कचरे को अलग-अलग करने के लिए किया जाता है ताकि उसे आसानी से रीसायकल या फिर नष्ट किया जा सके।

 हरे डस्टबिन का इस्तेमाल
03 / 08
Image Credit : IStock

हरे डस्टबिन का इस्तेमाल

हरा डस्टबिन का इस्तेमाल गीले कचरे (Wet Waste) के लिए किया जाता है। इसमें उन सभी चीजों को डाला जाता है जो सड़ और गलकर खाद बन जाए।

मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता
04 / 08
Image Credit : IStock

मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता

यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं होता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है।

नीले डस्टबिन का इस्तेमाल
05 / 08
Image Credit : IStock

नीले डस्टबिन का इस्तेमाल

नीला डस्टबिन में सूखे कचरे (Dry Waste) को डाला जाता है। इसमें वो सभी चीजें डाली जाती हैं,जिसे Recycle किया जा सके।

 दोबारा उपयोगी वस्तुएं बनाने में मदद
06 / 08
Image Credit : IStock

दोबारा उपयोगी वस्तुएं बनाने में मदद

यह कचरा रीसायकल होकर दोबारा उपयोगी वस्तुएं बनाने में हेल्प करता है।

नहीं फैलती गंदगी
07 / 08
Image Credit : IStock

नहीं फैलती गंदगी

सूखा कचरा अलग होने से रीसायकल करने वाली मशीनें ठीक से काम करने लगती हैं। इसका दूसरा फायदा होता है कि गंदगी नहीं फैलती।

हरे और नीले डस्टबिन में डालते हैं ये कचरा
08 / 08
Image Credit : IStock

हरे और नीले डस्टबिन में डालते हैं ये कचरा

हरे डस्टबिन में: सब्जियों के छिलके, फलों के छिलके, फूल और पत्ते, बचे हुए खाने और उसके टुकड़े आदि डालते हैं। वहीं पर नीले डस्टबिन में: प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच की बोतलें, रैपर और पैकेट्स आदि डाले जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited