ये है धरती का सबसे कातिल पक्षी, जिसके छूते ही इंसान को मार जाता है लकवा
Deadliest Bird on Earth: इस धरती पर पक्षियों की 10 हजार से अधिक प्रजाति पाई जाती है। इन पक्षियों को उनके शारीरिक गुणों, भोजन तथा आवास के आधार पर गणों (Orders) और कुलों (Families) में बांटा जाता है।
धरती का सबसे खूंखार पक्षी
आपने बहुत सारे जहरीले जीवों के बारे में सुना होगा, जिनके काटने से इंसान की मौत हो जाती है। दूसरी तरफ आज हम आपको धरती के सबसे खूंखार पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं।
छूने मात्र से ही इंसान को मार जाता है लकवा
यह पक्षी इतना ज्यादा खूंखार है, जिसके छूने मात्र से ही इंसान को लकवा मार जाता है। इसके बाद इंसान चलने-फिरने लायक नहीं बचता है। वह बस अपने मौत के दिन गिनता रह जाता है।
देखने में बेहद खूबसूरत
सबसे हैरान करने वाली बात है कि यह पक्षी देखने में बेहद ही खूबसूरत होता है। इस वजह से इसे देखते ही इंसान इसकी तरफ आकर्षित हो जाता है और इसे पाने की कोशिश करता है।
कौन सा है यह पक्षी
सबसे पहले आपको बता दें कि इस पक्षी का नाम हुडेड पिटोहुई (Pitohui dichrous) है। इसकी चमकती रंगत असल में प्रकृति द्वारा दी गई इंसानों को चेतावनी है।
त्वचा में पैदा करता है झुनझुनी और सुन्नता
दुनिया के इस सबसे खतरनाक पक्षी को छूते ही त्वचा में झुनझुनी और सुन्नता पैदा हो जाती है। दरअसल, इस पक्षी के पंखों और त्वचा में एक खतरनाक विष पाया जाता है।
प्रकृति का दुर्लभ चमत्कार
आमतौर पर विष सरीसृप और उभयचरों में पाया जाता है। दूसरी तरफ एक पक्षी में विष होना प्रकृति का बेहद ही दुर्लभ चमत्कार है। वैज्ञानिकों के लिए यह चिड़िया लंबे समय तक रहस्य बनी रही।
बैट्राकोटॉक्सिन नाम का बेहद शक्तिशाली विष
इस पक्षी के शरीर में बैट्राकोटॉक्सिन नाम का बेहद शक्तिशाली विष पाया जाता है। यही विष जहरीले डार्ट मेंढकों में भी मिलता है। यह विष तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। इससे लकवा जैसी स्थिति पैदा होती है।
General Knowledge: East नहीं यहां West से निकलता है सूरज, 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब
अमीर बनना है तो 25, 30, 35, 45 और 50 की उम्र में जरूर करें ये 5 काम, वरना पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा
फर्जी हैं यूपी की ये 5 यूनिवर्सिटी, एडमिशन लिया तो बर्बाद हो जाएगा करियर
ऐसे सिलेंडर का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, जान-माल का हो सकता है भारी नुकसान
Jio का सबसे बढ़िया पूरे 90 दिनों वाला प्लान, 200GB डाटा कहीं और नहीं मिलेगा
सुबह खाली पेट पीते हैं गिलास भर गरम पानी? तो जान लें इससे शरीर पर क्या असर होता है
General Knowledge: East नहीं यहां West से निकलता है सूरज, 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब
लोकल चुनाव के लिए शेयर बाजार बंद करने पर भड़के नितिन कामथ, बोले- "ये खराब प्लानिंग"
अमीर बनना है तो 25, 30, 35, 45 और 50 की उम्र में जरूर करें ये 5 काम, वरना पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा
चूड़ा का क्या महत्व है, क्या है संक्रांति से इसका कनेक्शन, बिहार में चूड़ा कैसे खाया जाता है
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited