अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा! लिमिट से लेकर तारीख तक सबकुछ जानें
PF Withdrawals Via UPI: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए पीएफ (भविष्य निधि) बचत का सबसे भरोसेमंद जरिया है। नौकरी बदलने, मेडिकल जरूरत, पढ़ाई या शादी जैसे मौकों पर यही रकम काम आती है। अब तक पीएफ निकालने की प्रक्रिया में फॉर्म भरना, वेरिफिकेशन और कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस झंझट को कम करने के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है।
UPI जैसा आसान होगा PF निकालना
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे पीएफ की निकासी UPI पेमेंट जितनी सरल हो जाएगी। मोबाइल ऐप पर रिक्वेस्ट डालते ही राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी। इससे न सिर्फ प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि यूजर के लिए ट्रैकिंग भी आसान हो जाएगी।
कब से शुरू होगी नई व्यवस्था?
ईपीएफओ अगले दो से तीन महीनों में UPI आधारित पीएफ निकासी सिस्टम लॉन्च कर सकता है। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ तकनीकी ढांचा तैयार किया जा रहा है। नई प्रणाली में यूजर UPI ऐप से क्लेम डालेगा, जबकि बैकएंड पर आधार, बैंक और पीएफ अकाउंट की जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
कम समय में सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा
फिलहाल पांच लाख रुपये से कम के ऑनलाइन एडवांस क्लेम भी ऑटो मोड में निपटने में कम से कम तीन कार्यदिवस ले लेते हैं। बड़ी रकम के मामलों में समय और बढ़ जाता है।
इंतजार खत्म
UPI आधारित सिस्टम में बीमारी, इलाज, पढ़ाई या शादी जैसी मान्य वजहों पर क्लेम डालते ही जांच पूरी होने पर रकम सीधे UPI से लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे इंतजार लगभग खत्म हो सकता है।
आगे चलकर बढ़ेगा दायरा
यदि शुरुआती चरण सफल रहता है, तो भविष्य में यह सुविधा पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे अन्य बड़े UPI प्लेटफॉर्म्स पर भी शुरू की जा सकती है। ऐसे में आने वाले समय में पीएफ निकालना रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट जितना आसान हो जाएगा।
शुरुआत में किन UPI ऐप्स पर मिलेगी सुविधा?
पहले चरण में पीएफ निकासी का विकल्प केवल भीम ऐप पर उपलब्ध कराने की योजना है। शुरुआती दौर में पूरी राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी और एक तय सीमा लागू की जाएगी, जिसे रिजर्व बैंक के UPI नियमों को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा। इसका उद्देश्य सिस्टम की सुरक्षा बनाए रखना और दुरुपयोग रोकना है।
बेहद सतर्कता बरतें इन 5 राशियों के लोग, सूर्य का मकर में गोचर दे सकता है बड़ा नुकसान
1736 दिन बाद फिर किंग बने विराट, अब ये हैं ODI रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज
Bigg Boss के बाद हीरे की तरह चमक उठा इन सितारों का करियर, धड़ाधड़ प्रोजेक्ट्स कर छाप रहे हैं करोड़ों
IRCTC: आज से लागू हुआ रेलवे का नया नियम, 6 महीने तक चलेगा, यात्रियों की मौज
किसी ने बुलाया भी नहीं, फिर भी कभी-कभी हमें खुद का ही नाम सुनाई देता है, आखिर क्यों
कौन हैं संतोष जनार्दन? जिन पर जुकरबर्ग ने Meta के भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी
I-PAC मामला: हाई कोर्ट में ED-TMC वकीलों के बीच तीखी नोंकझोंक; सुनवाई के लिए अड़ा तृणमूल तो ईडी ने की ये मांग
IND vs NZ: कौन हैं क्रिस्टियन क्लार्क? दूसरे ही वनडे मैच में बिखेर दी विराट कोहली की गिल्लियां
'पुलिस घटनास्थल को सुरक्षित करने में नाकाम रही, तो मैं कैसे जिम्मेदार?' जस्टिस यशवंत वर्मा ने संसदीय समिति को दिया जवाब
तिल के लड्डू को बिहार में क्या कहते हैं, जान लीजिए अनोखा नाम
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited