SBI ने बंद कर दी यह बड़ी सुविधा, करोड़ों लोग परेशान, जानें अब क्या होगा?
यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और एसबीआई के ऐप और उसकी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एसबीआई ने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बैंक ने 30 नवंबर 2025 को घोषणा की कि उसकी M-Cash सुविधा को अब पूरी तरह से बंद किया जा रहा है।
इसके बाद 1 दिसंबर 2025 से OnlineSBI और YONO Lite ऐप में mCASH का इस्तेमाल करके पैसे भेजना संभव नहीं हो पा रहा है। बैंक ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे अब सुरक्षित डिजिटल पेमेंट विकल्प जैसे UPI, IMPS, NEFT या RTGS का उपयोग करें।
mCASH सेवा क्या थी और कैसे काम करती थी?
mCASH, SBI की एक आसान मनी ट्रांसफर सेवा थी, जिसमें सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और एक mPIN डालकर पैसा भेजा जा सकता था। जिस व्यक्ति को पैसे भेजे जाते थे, उसे एक लिंक मिलता था और उस लिंक के जरिए वह राशि को अपने खाते में क्लेम कर लेता था। यह प्रक्रिया बैंक अकाउंट नंबर की आवश्यकता के बिना पूरी हो जाती थी।
इसे बंद क्यों किया गया?
SBI के अनुसार, mCASH अब पुरानी तकनीक पर आधारित थी और सुरक्षा के लिहाज़ से यह आज की आधुनिक डिजिटल पेमेंट सुविधाओं जितनी मजबूत नहीं थी।
अन्य तरीके
वर्तमान समय में देशभर में UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे पेमेंट सिस्टम व्यापक रूप से उपयोग किए जा रहे हैं, जो अधिक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद हैं। इसलिए बैंक ने mCASH को हटाकर ग्राहकों को नए और सुरक्षित भुगतान माध्यम अपनाने की सलाह दी है।
अब ग्राहक किन डिजिटल तरीकों से पैसे भेज सकते हैं?
UPI आज भारत में सबसे तेज और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है। इसमें पैसा भेजने के लिए न तो खाता नंबर चाहिए और न ही IFSC कोड। सिर्फ मोबाइल नंबर, QR स्कैन या UPI ID से ट्रांजेक्शन हो सकता है। इसके लिए आप BHIM, Google Pay, PhonePe या SBI का BHIM SBI Pay और YONO ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।
IMPS (Immediate Payment Service)
IMPS एक ऐसी सुविधा है जिसमें आप 24×7 कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, चाहे रात हो, रविवार हो या बैंक की छुट्टी। पैसे तुरंत भेजने की जरूरत होने पर यह सबसे बेहतर विकल्प है। SBI ग्राहक नेट बैंकिंग या YONO ऐप से आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी का नाम, खाता नंबर, IFSC कोड और कभी-कभी मोबाइल नंबर आवश्यक होता है।
टूटते तारों से पट जाएगा आसमान, आज मांग लें दुआ!
Dec 13, 2025
Photos: टूटते तारों से जगमगा उठेगा आसमान, अपनी छत और बालकनी से देख सकेंगे अद्भुत नजारा; बस करें ये काम
पाकिस्तान में समुद्र कहां पर है, जानें कितने किलोमीटर लंबी तटरेखा
Dhurandhar Movie Viral Scene Pose- अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त स्टाइल में बन जाएगी फोटो, कॉपी-पेस्ट कर दें ये प्रॉम्प्ट
ना तेल, ना मसाला और ना ही चटक स्वाद, ससुराल में ऐसा खाना खा रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
लोन सेटल होने के कितने दिन बाद मिलता है नया लोन?
Barabanki News: यूपी में हर ग्राम पंचायत में बनेगी सरकारी राशन दुकान, कोटेदारों को बड़ी राहत
कोलकाता स्टेडियम में कुप्रबंधन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आयोजक गिरफ्तार; फैंस के पैसे होंगे वापस
iPhone और iPad यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, Google Chrome में डायरेक्ट यूज कर पाएंगे Gemini
Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0: शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी बन मारी धाकड़ एंट्री, प्रोमो देख खुशी से झूम उठे फैंस
बच्चे कब से करें जिम? जानें सही उम्र और सावधानियां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited