​PM Kisan Yojana 22st Installment: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, एक छोटी गलती और काम खराब​

​PM Kisan Yojana 22st Installment: हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 21वीं किस्त जारी की गई है। ​19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के 2,000-2,000 रुपये देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजे गए हैं। अब पीएम किसान योजना के 22वीं किस्त की तैयारी हो रही है, लेकिन आपको हैरानी होगी भले ही आपको 21वीं किस्त मिल चुकी है लेकिन 22वीं किस्त में दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं क्यों...​

पीएम किसान योजना
01 / 07

पीएम किसान योजना

पीएम किसान योजना की शुरुआत किसानों को सपोर्ट करने के लिए शुरू की गई थी। इसमें वे सभी किसान शामिल हो सकते हैं जिन्हें आर्थिक मदद की दरकार है।

हर साल 6000 रुपये
02 / 07
Image Credit : CANVA

हर साल 6,000 रुपये

​पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक 4 महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं यानी इस योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में सरकार 6,000 रुपये भेजती है। ​

किन्हें नहीं मिलेगी 22वीं किस्त
03 / 07
Image Credit : CANVA

​किन्हें नहीं मिलेगी 22वीं किस्त​

​किसी भी सरकारी योजना के लिए e-KYC बहुत जरूरी है। पीएम किसान के साथ भी यही हाल है। यदि आप e-KYC नहीं कराते हैं तो आपकी 22वीं किस्त अटक सकती है। ​ई-केवाईसी के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं। कहीं कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं हो रहा है। इसी वजह से इसे अनिवार्य कर दिया गया है। ​​

ऑनलाइन केवाईसी
04 / 07
Image Credit : CANVA

​ऑनलाइन केवाईसी​

​​e-KYC करवाने के दो आसान रास्ते हैं-ऑनलाइन और ऑफलाइन (CSC सेंटर)। ऑनलाइन e-KYC के लिए अपने मोबाइल/कंप्यूटर से pmkisan.gov.in पर जाएं या किसान ऐप खोलें। होमपेज पर 'e-KYC' ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर डालें और मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें। आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।​​

ऑफलाइन e-KYC
05 / 07
Image Credit : CANVA

​ऑफलाइन e-KYC​​

अगर आपके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं। वहां आपका आधार कार्ड और बायोमेट्रिक से e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।

समय पर करें e-KYC
06 / 07
Image Credit : CANVA

​समय पर करें e-KYC​​

​​अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त बिना देरी के आपके खाते में पहुंचे, तो e-KYC जल्द से जल्द करा लें। देर करने पर किस्त अटक सकती है। किसी समस्या की स्थिति में आप PM-KISAN हेल्पलाइन 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।​​

कब आएगी 22वीं किस्त
07 / 07
Image Credit : CANVA

​कब आएगी 22वीं किस्त​

​अब यहां एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब तक आएगी। तो आपको बता दें कि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन आमतौर पर फरवरी में पीएम किसान की किस्त आती है तो संभव है कि बजट 2026 के ठीक बाद पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited