PM Kisan: पीएम किसान योजना से आपका नाम तो नहीं कट गया, फोन से ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस

PM Kisan Beneficiary Status Check Online: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) देश की तमाम बड़ी योजनाओं में सबसे प्रमुख है। पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों को खेती के आर्थिक मदद दी जाती है। पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी जब पहली बार बजट में इसका ऐलान हुआ था।

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Feb 10 2026, 08:22 IST
पीएम किसान योजना में कितनी राशि मिलती है?Image Credit : Canva01 / 08

पीएम किसान योजना में कितनी राशि मिलती है?

पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है जो कि तीन किस्तों में आती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। अभी तक पीएम किसान की 21 किस्त जारी हो चुकी है और अब 22वीं किस्त का इंतजार है।

PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करेंImage Credit : Canva02 / 08

PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें

पीएम किसान की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, यह जानने के लिए आपको PM Kisan Beneficiary Status चेक करना होगा। इसके लिए अपने फोन से पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। अब Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें। पहले यह Beneficiary Status था जिसका नाम बदलकर अब Know Your Status कर दिया गया है।

रजिस्ट्रेशन नंबरImage Credit : Canva03 / 08

रजिस्ट्रेशन नंबर

Know Your Status पर क्लिक करने के बाद पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा भी डालें। उसके बाद पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी। ओटीपी को सबमिट करें। उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि पीएम किसान की लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है।

रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो क्या करेंImage Credit : Canva04 / 08

रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो क्या करें

कई लोग अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ही भूल जाते हैं, हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं। Know Your Status पर क्लिक करें। अब आपको यहीं पर Know your registration no का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें और आधार नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करें।

बिहार के किसानों के लिए 9,000 रुपयेImage Credit : Canva05 / 08

बिहार के किसानों के लिए 9,000 रुपये

बिहार के किसानों के लिए पीएम किसान की राशि अब बदल गई है। बिहार के किसानों को अब हर साल 6,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये मिलेंगे। प्रत्येक किस्त में पहले जहां 2,000 रुपये मिलते थे, वहीं अब 3,000 रुपये मिलेंगे। इसकी शुरुआत पीएम किसान की 22वीं किस्त से होगी।

19 लाख किसानों की पेमेंट पर रोकImage Credit : Canva06 / 08

19 लाख किसानों की पेमेंट पर रोक

पीएम किसान की 22वीं किस्त के आने से पहले यह चेक करना बहुत जरूरी है कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हाल ही में यूपी सरकार ने करीब 19 लाख किसानों की ब्लैकलिस्ट किया है, क्योंकि इसमें कई किसान फर्जी तरीके से पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे थे।

कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्तImage Credit : Canva07 / 08

कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन प्रत्येक चार महीने में एक बार पीएम किसान की किस्त आती है और पिछले साल नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी हुई थी तो अब उम्मीद की जा रही है कि होली से पहले पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी कर दी जाएगी।

पीएम किसान पर मोदी का बड़ा बयानImage Credit : Canva08 / 08

पीएम किसान पर मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पीएम किसान योजना पर बड़ी बात कही है। पीएम मोदी ने संसद में पीएम किसान योजना से जुड़े एक सवाल पर कहा, 'हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति दर्द था। इसी कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए। इतने कम समय में सरकार ने छोटे किसानों के खातों में लगभग चार लाख करोड़ रुपये दिए हैं।'

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!