PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो Beneficiary Status ऐसे करें चेक
PM Kisan Beneficiary Status: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आने वाली है। देश के करीब 9 करोड़ किसानों की नजर 22वीं किस्त पर है, लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई है। आपको याद दिला दें कि पीएम किसान की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी और उसके बाद से किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
पीएम किसान की 22वीं किस्त आए उससे पहले आपके लिए जरूरी है कि आप Beneficiary Status चेक करें, कहीं ऐसा ना हो कि इसमें आपका नाम ही ना हो। Beneficiary Status चेक करना बहुत ही आसान है। आप अपने स्मार्टफोन से भी यह काम घर बैठे कर सकते हैं।
पीएम किसान की Beneficiary Status चेक करने के लिए https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं जो कि पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट है। इसके बाद नीचे आने पर आपको Know Your Status का विकल्प दिखेगा।
Know Your Status पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो आप Know your registration no के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आधार नंबर, ओटीपी और कैप्चा कोड डालकर अपना रजिस्ट्रेशन पता करें।
उसके बाद फिर से Know Your Status पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करें। लॉगिन के लिए आपको ओटीपी और कैप्चा कोड डालना होगा। उसके बाद यदि आप Beneficiary Status की लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपका नाम दिख जाएगा।
इसके अलावा इसी वेबसाइट पीएम किसान ई-केवाईसी भी पूरा कर लें। ई-केवाईसी पूरा ना होने के कारण पीएम किसान की आपकी 22वीं किस्त अटक सकती है। इसलिए ई-केवाईसी जरूरी है। साथ ही अपना फार्मर आईडी भी बनवा लें, क्योंकि इसके बिना किसानों को पैसे नहीं मिलेंगे।
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?
पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि होली से पहले यानी फरवरी के आखिरी हफ्ते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ जाएंगे।
बिहार के किसानों को अब 9,000 रुपये
बिहार सरकार ने हाल ही में अपने बजट में एक बड़ी घोषणा की है। बजट में कहा गया कि बिहार के किसानों को अब पीएम किसान के योजना के तहत कुल 9,000 रुपये मिलेंगे। बिहार के किसानों को अब 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये की किस्त मिलेगी यानी तीन किस्त 9,000 रुपये मिलेंगे।
दिल थामकर देख लें सनी लियोनी की ये 7 फोटोज
Feb 15, 2026
16 फरवरी के दिन भारी नुकसान उठा सकती हैं ये 5 राशियां, रहें सतर्क
दिल्ली में बंद रहेंगी ये सड़कें, घर से निकलने से पहले देखें एडवाइजरी; इन रास्तों से करें आरामदायक सफर
इन पांच पांडवों ने दिलाई क्रिकेट के महाभारत में भारत को जीत
भारत के खिलाफ क्यों हारा पाकिस्तान, ये रहे 6 बड़े कारण
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा कोच गंभीर का रिकॉर्ड
16 फरवरी के दिन भारी नुकसान उठा सकती हैं ये 5 राशियां, रहें सतर्क
दिल्ली में फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम का पर्दाफाश; लाखों की ठगी का खुलासा, 4 गिरफ्तार
T20 World Cup Points Table Updates (15-february-2026): वेस्टइंडीज, अमेरिका और भारत की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल
IND vs PAK: खाली हराया नहीं भारत ने कर दिया पाकिस्तान के बाहर होने का इंतजाम, समझें क्वालीफिकेशन का गणित
सऊदी से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी श्रमिक का शव,परिजनों ने किया लेने से इनकार; अक्टूबर में कर दी गई थी हत्या
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited