PM Kisan 21st Installment: किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2,000 रुपये
PM Kisan 21st Installment Date: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में जमा की जाएगी। कई राज्यों में सरकार ने पहले ही बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को राहत के रूप में एडवांस भुगतान कर दिया है। अब बाकी राज्यों के किसान भी अपने 2000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
PM Kisan 21st Installment Date:अगली किस्त कब जारी होगी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार नवंबर के दूसरे हफ्ते या 10 नवंबर के आसपास अगली किस्त जारी कर सकती है, हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
PM Kisan 21st Installment Date: इन राज्यों के किसानों को मिल चुका है पैसा
केंद्र ने इस बार कुछ राज्यों को पहले ही किस्त भेज दी है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 27 लाख किसानों को 2000 रुपये की राशि एडवांस में दी गई है, क्योंकि इन इलाकों में हाल ही में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था।
171 करोड़ रुपये ट्रांसफर
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी किस्त जारी की जा चुकी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8.55 लाख किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इनमें से 85 हजार से अधिक महिला किसान भी शामिल थीं। अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को इस योजना के तहत 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।
PM Kisan 21st Installment Date: अब तक कितनी किस्तें दी जा चुकी हैं?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में (हर चार महीने बाद 2000 रुपये) सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और 21वीं किस्त की तैयारी चल रही है।
PM Kisan 21st Installment: कौन-से किसान होंगे पात्र?
योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। यानी जमीन का मालिकाना हक किसान के नाम होना जरूरी है। कुछ लोग इसके पात्र नहीं हैं जैसे कि संस्थागत भूमि मालिक (जैसे ट्रस्ट या कंपनी), ऐसे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है (ग्रुप D को छोड़कर), पूर्व या वर्तमान सांसद, विधायक, मंत्री, मेयर या जिला परिषद अध्यक्ष, जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 से अधिक है, जिन्होंने इनकम टैक्स भरा है, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए या आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स आदि।
किन कारणों से रुक सकती है किस्त?
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है या खाता बंद हो गया है, तो भी पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। कई किसानों की किस्त गलत जानकारी देने के कारण भी रुक जाती है, इसलिए अपनी डिटेल्स समय पर अपडेट कर लें।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से e-KYC कर सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग किसानों के लिए फेशियल रिकग्निशन का विकल्प भी उपलब्ध है।
ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम
वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं, ‘Farmer Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें, अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें, ‘Get Report’ पर क्लिक करें, अगर आपका नाम सूची में दिखाई देता है, तो अगली किस्त जारी होते ही आपके खाते में ₹2000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
कौन सा मसाला स्ट्रेस दूर करता है, चाय-कॉफी से बेहतर है इस स्पाइस को खाना
Top Opener 2025: 'धुरंधर' के आते ही डोलेगा 'छावा' का सिंहासन, मिट्टी में मिल जाएगा 'सैयारा' का ओपनिंग डे रिकॉर्ड
एयर होस्टेस को महीने में कितने दिन की छुट्टी मिलती है, रोजाना इतने घंटे की ड्यूटी
अंदर से ऐसा दिखता है भारत के सबसे महंगे घर का मंदिर, एंटीलिया हाउस के भगवान देख जोड़ लेंगे हाथ
Good Morning Images (Friday) Quotes in Hindi: शुक्रवार की सुनहरी सुबह हो जाएगी और प्यारी, बस अपनों को ऐसे कहें गुड मॉर्निंग
Noida Traffic Advisory: भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बदलेंगे कई रूट, भारी वाहनों पर लगी रोक; हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
तेल के बाजार में भारत के बढ़ते दबदबे से परेशान हैं 'कुछ लोग', ट्रंप के टैरिफ पर पुतिन ने कही ये बात
Meerut: झुग्गी बस्तियों में संदिग्ध शरणार्थियों की पहचान कर रही पुलिस; कार्रवाई से इलाके में मची हलचल
OICL AO Recruitment 2025: ओआईसीएल ने प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
महिलाएं, Vodka और दाढ़ी... रूस से जुड़ी ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited