New Aadhaar App: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म, होटल में QR कोड से होगी एंट्री

New Aadhaar App Launched: यदि आपको भी आधार कार्ड के अपडेशन आदि को लेकर दिक्कत होती है तो सरकार ने आपके लिए एक बड़ा ऐलान किया है। UIDAI ने एक नया New Aadhaar App ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए फेसआईडी ऐप से कई काम होंगे और आपको फिजिकल आधार कार्ड को लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में विस्तार से...

New Aadhaar App का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको आधार कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं है यानी होटल आदि में आप New Aadhaar ऐप के जरिए ही होटल में चेकइन कर सकते हैं। New Aadhaar ऐप को अभी तक 500000 लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। आइए जानते हैं इस आधार ऐप के बारे में विस्तार से
01 / 07
Image Credit : Play Store

New Aadhaar App का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको आधार कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं है यानी होटल आदि में आप New Aadhaar ऐप के जरिए ही होटल में चेकइन कर सकते हैं। New Aadhaar ऐप को अभी तक 5,00,000 लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। आइए जानते हैं इस आधार ऐप के बारे में विस्तार से...

UIDAI का उद्देश्य
02 / 07

UIDAI का उद्देश्य

UIDAI का यह कदम आधार को और अधिक सुरक्षित, लचीला और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा सुधार है। अब लोगों को फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने डेटा पर पूरा नियंत्रण रख सकेंगे।/Photo-UIDAI

डिजिटल रूप में मिलेगा आधार कार्ड
03 / 07
Image Credit : Play Store

डिजिटल रूप में मिलेगा आधार कार्ड

अब आपको हर जगह आधार कार्ड साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। पहली बार फेसआईडी स्कैन करने के लिए आपको एक अलग से ऐप डाउनलोड करना होगा।

सुरक्षा और प्राइवेसी पर खास ध्यान
04 / 07
Image Credit : Play Store

सुरक्षा और प्राइवेसी पर खास ध्यान

यह नया ऐप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली है। अब आप QR कोड के जरिए अपने आधार की जानकारी सुरक्षित रूप से शेयर कर सकते हैं।

आपका ऐप आपका कंट्रोल
05 / 07
Image Credit : Play Store

आपका ऐप, आपका कंट्रोल

साथ ही आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन सी जानकारी साझा करनी है और कौन सी नहीं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी प्रक्रिया में केवल आपका नाम और फोटो चाहिए, तो आप अपना पता या जन्मतिथि छिपा सकते हैं।

बायोमेट्रिक डेटा को लॉकअनलॉक करने की सुविधा
06 / 07
Image Credit : Play Store

बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने की सुविधा

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। साथ ही, यह भी देख सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां उपयोग हुआ है। ऐप में एक ही जगह पर परिवार के कई सदस्यों के आधार कार्ड सुरक्षित रखने की सुविधा भी दी गई है।

कैसे डाउनलोड करें नया आधार ऐप
07 / 07
Image Credit : Play Store

कैसे डाउनलोड करें नया आधार ऐप

नया आधार एप डाउनलोड करना बहुत आसान है। अपने मोबाइल में Play Store या App Store पर जाएं। ‘Aadhaar’ नाम से एप डाउनलोड करें। आवश्यक अनुमति देने के बाद अपना आधार नंबर डालें। मोबाइल नंबर की OTP से पुष्टि करें। फिर फेस स्कैन के जरिए ऑथेंटिकेशन करें। अंत में सुरक्षा PIN सेट करें, और एप उपयोग के लिए तैयार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited