सबसे पहले आपको अपने LPG एजेंसी से संपर्क करें जहां पर आपका कनेक्शन रजिस्टर्ड है। एजेंसी से आपको Transfer Request Form या Termination Voucher (TV) मांगना होगा।
LPG कनेक्शन को ट्रांसफर करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट भी चाहिए होंगे। इसमें आपको LPG कनेक्शन बुक / ग्राहक नंबर, पहचान पत्र (Aadhaar Card / Voter ID / Driving License), एड्रेस प्रूफ (अगर नया एड्रेस है), गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर, पुराना LPG सिलेंडर और रेगुलेटर भी दिखाना पड़ सकता है।
जब एजेंसी आपका एलपीजी कनेक्श बंद करेगी तो वह आपको एक Termination Voucher (TV) देती है। यही डॉक्यूमेंट आपके नए शहर/एजेंसी में ट्रांसफर के लिए सबसे जरूरी होता है।
अब आप जिस शहर में शिफ्ट हुए हैं, वहां की किसी भी अधिकृत LPG डिस्ट्रीब्यूटर (Indane/Bharat Gas/HP Gas) को चुनें। इसके बाद आपको नई एजेंसी में Termination Voucher (TV), ID Proof, Address Proof, LPG कनेक्शन विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो को डॉक्यूमेंट के तौर पर देना होगा।
नई एजेंसी आपके पुराने कनेक्शन को verify करके आपको नया Customer ID, नया Gas Book / Digital Record दे देगी। अगर आप सब्सिडी के पात्र हैं तो ध्यान रहे कि आधार बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
अब कई कंपनियां ऑनलाइन सुविधा भी देती हैं। इसके लिए आप Indane: https://www.iocl.com या फिर Bharat Gas: https://www.bharatpetroleum.in या HP Gas: https://www.hindustanpetroleum.com पर विजिट कर सकते हैं।
Jun 14, 2026