बिना मारे ही घर छोड़कर भागेगा चूहा, अगर पता होंगे ये पांच तरीके
How To Drive Away Rats: यदि आपके घर में चूहों ने उत्पात और कोहराम मचा रखा है तो यहां हम आपको बिना चूहों को मारे आसानी से उन्हें घर से बाहर भगाने के 5 सबसे कारगर तरीके बता रहे हैं।

बिना मारे भागेंगे चूहा
चूहे घर के सामान को कुतर कर खराब कर सकते हैं और घर को गंदा कर सकते हैं। यह कई बीमारियों का कारण भी होते हैं। ऐसे में लोगों के पास इन्हें मारने या फिर पिंजरे में बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। लेकिन इन तरीकों से आप बिना मारे ही चूहों को भगा सकते हैं।

पुदीने का तेल (Peppermint Oil)
चूहों को पुदीने की गंध बिलकुल पसंद नहीं होती। पुदीने का तेल कॉटन बॉल्स पर लगाकर उन्हें चूहों के घर में आने वाले स्थानों पर लगा देना चाहिए। या ऐसे स्थानों पर रखें जहां चूहे ज्यादा आते हैं। इससे चूहे धू-मंतर हो जाएंगे।

अल्ट्रासोनिक डिवाइस (Ultrasonic Devices)
चूहों को भगाने के लिए आप अल्ट्रासोनिक डिवाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिवाइस ऐसी आवाजें निकालते हैं जो इंसान नहीं सुन सकते, लेकिन चूहे इन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और घर छोड़कर भाग जाते हैं।

तेज पत्ता (Bay Leaves)
चूहों को तेज पत्तों की गंध भी पसंद नहीं होती। ऐसे में आप तेज पत्तों को उनके आने-जाने वाले स्थानों पर रख सकते हैं। इससे चूहे घर से दूर रहेंगे।

लहसुन और प्याज (Garlic & Onion)
लहसुन और प्याज की तीखी गंध चूहों को घर से दूर रखने में मदद कर सकती है। आप चूहों के घर में आने वाले रास्तों पर लहसुन की कुछ कलियां और प्याज के टुकड़े रख सकते हैं। इसके अलावा जहां चूहे ज्यादा आते हैं वहां भी लहसुन और प्याज रख सकते हैं। इसके अलावा इसका स्प्रे भी कारगर उपाय है।

फिनाइल (Phenyl) की गोली
फिनाइल की गोली चूहों को घर से दूर रखने में बड़े काम की चीज है। इसे आप अलमारी, दराज या चूहों के पसंदीदा स्थानों पर रख सकते हैं। इससे चूहे घर से कोसों दूर रहेंगे।

विनेगर और पानी का स्प्रे (Vinegar Spray)
सिरका (विनेगर) की गंध चूहों को बहुत परेशान करती है। सिरके और पानी का मिश्रण बनाकर जहां चूहे आते हैं, वहां छिड़क सकते हैं। इससे भी आपको चूहों से निजात मिल सकता है।

IQ TEST: किस धाम से चिपककर बैठे हैं राम, ढूंढने वाला कहलाएगा सच्चा रामभक्त

57 साल के अक्षय कुमार इस पीले फल को बताते हैं सेहत के लिए वरदान, खाकर दिखते हैं इतने फिट और यंग

Wall Colour Vastu: किसा दिशा की दीवार पर होना चाहिए कौन सा रंग, जानिए क्या हैं इसके वास्तु नियम

रोहित शर्मा या धोनी, कौन है IPL का सबसे सफल कप्तान

CSK vs MI मैच में दोनों टीमों की मजबूत प्लेइंग इलेवन

राहुल मोदी से दूरी नहीं सह पा रही श्रद्धा कपूर, बॉयफ्रेंड को लगाया गले तो लोगों ने कहा अब तो शादी कर लो...

Prank Video: पत्नी के साथ पति ने किया ऐसा प्रैंक, सच्चाई पता चलने पर महिला ने कही ऐसी बात, यूजर्स बोले - अब घर जाने पर पता चलेगा

जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में कई बड़ी डील्स, जानें क्या है पूरी डिटेल्स

डेब्यू से पहले नजर आई नई रेनॉ ट्राइबर, इसमें मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Chhaava Box Office Collection: 36वें दिन भी विक्की कौशल स्टारर ने की तगड़ी कमाई , देखें आंकड़े
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited