LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, इन धांसू तरीकों से चुटकियों में लगेगा पता

Tips To Check How Much Gas Is Left In LPG Cylinder: अधिकांश घरों में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। LPG सिलेंडर के साथ अक्सर एक समस्या भी होती है। यह समस्या है अचानक गैस सिलेंडर खत्म होने की। कई बार घरों में अचानक गैस खत्म हो जाती है जिससे लोगों को समस्या होती है। क्या आप जानते हैं कि आप बेहद आसानी से पता लगा सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है? आज हम आपको यहां उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बदौलत आप बेहद आसानी से गैस सिलेंडर में मौजूद गैस का पता लगा सकते हैं।

LPG सिलेंडर
01 / 05

LPG सिलेंडर

अधिकांश घरों में अब LPG सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है और लगभग हर घर में गैस सिलेंडर से ही खाना पकाया जाता है। लेकिन गैस सिलेंडर के साथ भी हर चीज की तरह कुछ सीमाएं हैं जिनका खास ध्यान रखना पड़ता है।

सेफ्टी और गैस खत्म
02 / 05

सेफ्टी और गैस खत्म

गैस सिलेंडर के साथ जहां सेफ्टी का खास ध्यान रखना पड़ता है वहीं गैस सिलेंडर में अचानक गैस खत्म होने की समस्या भी है जिसका खास ध्यान रखना पड़ता है। LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची है इसका पता लोगों को नहीं होता जिसकी वजह से कभी-कभी अचानक गैस खत्म हो जाती है।

क्या आप जानते हैं
03 / 05

क्या आप जानते हैं?

क्या आप जानते हैं कि आप बेहद आसानी से कुछ तरीकों से पता लगा सकते हैं कि LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची है? यहां हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप सिलेंडर में मौजूद गैस के स्तर का पता लगा सकते हैं।

गर्म पानी
04 / 05

गर्म पानी

एक बर्तन में पानी को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद गैस सिलेंडर के साइड में गर्म पानी डालें। 2 मिनट इंतजार करें और अब हाथ से छूकर तापमान देखें। गैस सिलेंडर में जितनी गैस होगी वहां से सिलेंडर का तापमान कुछ कम हो जाएगा। यानी जहां तक सिलेंडर में गैस होगी वहां से पानी की गर्माहट थोड़ी कम हो जाएगी।

ऑरेंज लपटें
05 / 05

ऑरेंज लपटें

अगर गैस के बर्नर से ऑरेंज रंग की लपटें निकल रही हैं तो यह भी एक निशानी है कि LPG सिलेंडर में अब गैस कम बची है और खत्म भी होने वाली है। इस तरह आप बेहद आसानी से सिलेंडर में मौजूद गैस खत्म होने से पहले ही पता लगा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited