गैस गीजर इस्तेमाल करते हैं तो ये 7 बातें गांठ बांध लें, 90% लोग करते हैं यही गलती
Gas Geyser Safety Precautions: इस साल सर्दी अच्छी पड़ रही है और देश की राजधानी समेत देश के कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। सर्दी के मौसम में लगभग हर घर में लोग नहाने के लिए पानी गर्म करते हैं। कई लोग चूल्हे पर पानी गर्म करते हैं, कई लोग रॉड से और कई लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। इनमें सबसे खतरनाक गैस गीजर होता है, क्योंकि इसके साथ सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गैस गीजर जानलेवा बनने में देर नहीं लगाता है। आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....
गैस गीजर क्या होता है?
सबसे पहले यह जानते हैं कि गैस गीजर होता क्या है? गैस गीजर एक वॉटर हीटर है जो पानी को गर्म करने के लिए बिजली की जगह एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) या पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का इस्तेमाल करता है। जब आप गर्म पानी का नल खोलते हैं, तो फ्लो सेंसर एक्टिव होता है, जिससे गैस बर्नर जलता है और पानी तुरंत गर्म होकर बाहर आने लगता है। ये उन जगहों के लिए एक अच्छा विकल्प है जहां बिजली कटौती आम है और ये पानी को बहुत तेजी से गर्म कर सकते हैं।
गैस लीक की जांच करें
गीजर का इस्तेमाल शुरू करने से पहले गैस पाइप और गीजर के कनेक्शन की अच्छी तरह से जांच करें कि कहीं गैस लीक तो नहीं हो रही। सबसे ज्यादा हादसे गीजर के गैस लीक होने से ही होते हैं। अगर गैस की गंध आ रही हो तो तुरंत बंद करें और किसी मैकेनिक को बुलाएं
वेंटिलेशन का ध्यान रखें
गीजर का उपयोग हमेशा अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर करें। इससे गैस का सही तरीके से जलना सुनिश्चित होता है और कमरे में गैस के इकट्ठा होने का खतरा नहीं होता। नहाते समय बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं, क्योंकि नहाते समय वाष्प काफी मात्रा में बनता है। यदि खिड़कियां या वेंट्स हैं, तो उन्हें खोलें ताकि ताजे हवा का प्रवाह बना रहे।
कनेक्शन ठीक से करें
सुनिश्चित करें कि गैस पाइप सही तरीके से गीजर से जुड़ा हुआ है और कोई ढीला कनेक्शन नहीं है, क्योंकि लूज कनेक्शन हमेशा घातक होता है। गैस सिलेंडर और पाइप का रबर ओ-रिंग की स्थिति भी चेक करें।
सुरक्षा वाल्व का उपयोग करें
कई गैस गीजर में सुरक्षा वाल्व (स्ट्रॉंग प्रेशर वाल्व) होते हैं जो अत्यधिक दबाव से बचाते हैं। सुनिश्चित करें कि ये वाल्व सही तरीके से काम कर रहे हैं। बेहतर तो यही होगा कि उन्हीं गैस गीजर का इस्तेमाल करें जिनमें सेफ्टी वाल्व हो।
अधिक गर्मी से बचें
गीजर को ओवरहीट न होने दें। इससे इसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है और इससे गैस लीक या आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
बच्चों से दूर रखें
बच्चों को गीजर के पास जाने से रोकें। यह बहुत गर्म हो सकता है और जलने का खतरा हो सकता है।
क्या नौकरी छूटने के बाद साल में 2 बार निकाल सकते हैं EPFO से पैसा?
Fashion Facts: फैशन की दुनिया का सबसे पुराना Logo, करीब 100 साल बाद भी वैसे का वैसा
WhatsApp पलक झपकते ही हो जाएगा बैन, भूल कर भी न करें ये 4 गलतियां
Price और Rate में क्या अंतर होता है, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vastu Tips For Money: घर में दो दिन भी नहीं टिकता पैसा, तो जानें पिछले 3 सालों से क्या गलती कर रहे हैं आप
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा? टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड में हो जाती है लैंडिंग
विराट को पीछे छोड़ चुके तिलक वर्मा अब तोड़ेंगे रोहित का रिकॉर्ड, बस इतने रन हैं दूर
चर्चा में कथा वाचकों की शादी, जानें कब ब्याह रचाएंगी जया किशोरी
Noida News: ठंड में बेसहारा बेहाल! कंबल वितरण फेल, ग्रेटर नोएडा में रैन बसेरे नदारद; DM ने जताई नाराजगी
तस्वीर में लिखे हैं कितने 9, बता दिए तो माने जाएंगे कंप्यूटर से भी तेज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited